अरब सागर में उठा चक्रवाती क्यार तूफान, जोधपुर में दिखा असर, आज धीमा पडऩा शुरू होगा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अरब सागर में उठे भीषण चक्रवाती तूफान ‘क्यार’ का असर राजस्थान तक आ गया है। तूफान अधिक भीषण होने के कारण हवाएं बंगाल की खाड़ी से भी आ रही है जिसके कारण थार प्रदेश में भी बादल पहुंच गए। मंगलवार को जोधपुर सहित मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में बरसाती बादलों का मौसम बना रहा। दिनभर बादल छाए रहने से दिन का तापमान गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से चक्रवाती तूफान का असर कम होना शुरू होगा। सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही बादल छाए रहने के कारण तापमान अधिक नीचे नहीं गया। बादलों की घनी आवाजाही के कारण धूप नहीं के बराबर निकली, जिसके कारण दिनभर हल्की ठंडक बनी रही। बादलों की रेलम पेल के कारण दिन में पंखा चलने पर भी ठण्ड का अहसास हो रहा था। दोपहर में तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। तपिश से पूरी तरीके से निजात थी। रात को भी तापमान कम था। एक दो दिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बाड़मेर और जैसलमेर में भी ऐसा ही मौसम रहा।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Nr9vaa
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment