जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फलोदी से एक साथ तीन सहायक आचार्यों की प्रतिनियुक्ति अन्यत्र कर दिए जाने से आक्रोशित विद्यार्थियों ने बुधवार को कॉलेज के समक्ष प्रदर्शन करके रोष जताया। इस दौरान कुछ समय के लिए तालाबंदी भी की गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पंहुची। आज छात्रों ने प्रदर्शन के बाद सहायक आचार्यों की प्रतिनियुक्तियां रद्द करने की मांग को लेकर प्राचार्य को आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा तथा कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर का बहिष्कार किया।
छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल थानवी, उपाध्यक्ष मुकेश ढाका, महासचिव जसराज माली, एबीवीपी प्रांत संयोजक जसवंतसिंह राजपुरोहित, भूपेन्द्र, सौरव, श्रवण, आकाश, मुकुन्द, जयप्रकाश, अजय, अभिषेक आदि ने आयुक्त कॉलेज शिक्षा के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर बताया कि महाविद्यालय के एबीएसटी, रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान के सह व सहायक आचार्यों की अलग-अलग जगहों पर प्रतिनियुक्तियां कर दी गई है। कॉलेज में पहले से ही स्टाफ की कमी है तथा अब परेशानी बढ़ जाएगी। साथ ही स्वयंपाठी फॉर्म भरे जा रहे है। उन्होंने ये सभी प्रतिनियुक्तियां रद्द करने की मांग की है। (कासं)
------------------
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ooYy01
0 comments:
Post a Comment