जोधपुर. स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने शुक्रवार को निकाय चुनावों को लेकर बड़ा एलान किया। इसमें दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में निगमों के दो टुकड़े कर दिए हैं। जयपुर, जोधपुर व कोटा में अब दो निगम के साथ ही दो-दो मेयर भी होंगे। ऐसी स्थिति में इन तीनों शहरों में नवम्बर में होने वाले छह निगमों के चुनाव फिलहाल स्थगित किए हैं।
- जोधपुर नगर निगम: ये होंगे दस प्रभाव
1-जोधपुर में होंगे दो-दो नगर निगम
2-जोधपुर में बनेंगे अब दो मेयर
3-वार्डों की संख्या फिर से होगी निर्धारित
4-अब होंगे 100 से बढक़र 160 वार्ड। प्रत्येक निगम में 80-80 होंगे वार्ड
5-फिलहाल जयपुर व कोटा के साथ ही जोधपुर नगर निगम के चुनाव भी स्थगित
6-अब छह माह बाद होंगे निगम चुनाव
7-10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में दो-दो निगम बनाने का किया निर्णय
8-मिलेगा अधिक से अधिक पार्षदों को प्रतिनिधित्व
9-अब इस नाम से होंगे नगर निगम-नगर निगम जोधपुर उत्तर, नगर निगम जोधपुर दक्षिण- 10-तीनों विधानसभा क्षेत्रों से होगा बंटवारा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33Icguq
0 comments:
Post a Comment