भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री अपने पुत्र को सेट करने में लगे है

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने सीमए अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) पर निशाना साधते हुए एक बड़ा बयान दे दिया। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia ) ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पुत्र ( Vaibhav Gehlot ) को सेट करने में लगे है।

चुनाव में जब जनता ने नकार दिया तो आरसीए ( RCA ) में उन्हें सेट करने में लग गए। जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।

पूनिया ने कहा कि निकाय चुनाव ( Nikay Chunav ) को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने हिसाब से घुमा रहे हैं। निकाय प्रमुख को हाइब्रिड मॉडल से चुनने के निर्णय का विरोध खुद उनके सरकार के मंत्री और उप मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं।


वहीं दूसरी ओर राजस्थान में दो सीटों झुंझुनूं के मंडावा और नागौर की खींवसर सीट पर उपचुनाव ( Rajasthan Bypolls 2019 ) के लिए मतदान जोरों पर है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा। झुंझुनू जिले की मंडावा और नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। ये सिलसिला शाम 6 बजे तक चलेगा। सुबह साढ़े 11 तक के मिले आंकड़ों के अनुसार मंडावा में 26.97 फीसदी मतदान हुआ जबकि खींवसर में 25.04 फीसदी मतदान हुआ। शुरूआती दो घंटे सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक पहले दो घंटे में मंडावा में 10.35 प्रतिशत जबकि खींवसर में 8.26 प्रतिशत मतदान रहा। निर्वाचन विभाग के अनुसार उपचुनाव के लिए दोनों जगह मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे शांतिपूर्वक शुरु हुआ। मतदान शुरु होते ही मंडावा के विभिन्न मतदान केन्द्रों में मतदाताओं ने अपना वोट डालना शुरु किया और धीरे धीरे मतदान केन्द्रों पर कतार लगने लगी।

उधर नागौर के खींवसर में उपचुनाव के लिए 266 बूथ पर मतदान जारी है। 1 बजे तक 32.12 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कांगे्रस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा ने कुचेरा स्थित मतदान केन्द्र संख्या 203 पर मताधिकार का प्रयोग किया। खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है विधानसभा क्षेत्र में कुल 266 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 66 बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी अन्य बूथों पर 136 वीडियोग्राफर लगाए गए हैं, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। पुलिस का भारी जाब्ता तैनातकुड़छी गांव के अति संवेदनशील केन्द्र में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया है। इस केन्द्र पर वेबकास्टिंग हो रही है। लोगों कहा कहना है कि गांव शांति प्रिय है लेकिन कुछ लोगों ने बदनाम करने के लिए संवेदनशील बना दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VWTHQs
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment