जोधपुर नगर निगम के अफसर जारी कर रहे फोगिंग के फरमान, फील्ड में फैल रहा डेंगू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. नगर निगम के शहर के सभी वार्डों में फोगिंग और चिकित्सा विभाग की ओर से घर-घर सर्वे के दावों के बीच शहर में मच्छर जनित बीमारियों के रोगी बढ़ते जा रहे हैं। उम्मेद अस्पताल की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 1 प्रसूता व 6 बच्चों का डेंगू पॉजिटिव आया है। यह सभी कार्ड टेस्ट में पॉजीटिव आए हैं।

‘पत्रिका’ टीम ने शनिवार को शहर के कई हिस्सों में पहुंची तो ज्यादातर लोगों ने कहा कि उन्होंने घर से आधा-एक किलोमीटर की परिधि में फोगिंग देखी, लेकिन उनके घर के आसपास कोई नहीं आया। हकीकत यह है कि निगम और स्वास्थ्य विभाग के दल सिर्फ डेंगू पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास फोगिंग व एंटी लार्वल गतिविधियां कर वापस लौट जाते हैं। निगम के पास फोगिंग के काम आने वाली दवा भी खत्म हो गई है।

घर में पहले भी हो चुका हैं डेंगू
प्रतापनगर में वार्ड 17 निवासी भंवरीदेवी बट्टू (82) ने कहा कि उसके पुत्र को गत वर्षों में दो बार डेंगू हो चुका है। यहां न तो निगम की टीम ने फोगिंग की और ना स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया। क्षेत्र में सफाई नहीं होने से मच्छरजनित बीमारियों का अंदेशा रहता है। मच्छर मारने के लिए हर माह एक हजार रुपए खर्च हो रहे हैं। निगम ने इस इलाके में फोगिंग के लिए 7 सितंबर की तिथि तय की थी।

यहां मच्छर खूब हैं
घोड़ों का चौक वार्ड 37 निवासी महावीर जैन के अनुसार क्षेत्र में मच्छर खूब हैं। अभी तक न फोगिंग हुई और न घर-घर सर्वे व स्क्रीनिंग जैसा कुछ हुआ। इस इलाके में 11 सितंबर को फोगिंग होनी थी।

कार्ड टेस्ट में डेंगू मानें तो 1 हजार से ज्यादा रोगी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एलिजा टेस्ट में ही डेंगू पॉजिटिव मान रहा है। इस टेस्ट के हिसाब से करीब सवा तीन सौ रोगियों को डेंगू हुआ है। एलिजा टेस्ट डेंगू की विस्तृत जांच है। विभाग कार्ड टेस्ट से डेंगू पॉजिटिव को नहीं मानता। ऐसे रोगियों की संख्या 1 हजार से ज्यादा है। जबकि कई सरकारी संस्थानों में कार्ड टेस्ट में पॉजीटिव को भी डेंगू रोगी मान रहे हैं।

सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा से बातचीत
-शहर में इतना डेंगू क्यों फैल रहा है?
- हर जगह लार्वा मिल रहा है। घरों में पानी के पात्र हर सप्ताह खाली नहीं हो रहे।

-डेंगू रोकने के क्या प्रयास हो रहे हैं?
- जिस इलाके में पेशेंट मिलता है वहां एंटी लार्वल गतिविधियां और स्प्रे करवा रहा है। निगम फोगिंग कर रहा है।

- कार्ड व एलिजा टेस्ट क्या है? कार्ड टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव को मान्यता क्यों नहीं है?
- कार्ड टेस्ट को सरकार अधिकृत नहीं मानती है। एलिजा टेस्ट विस्तृत और कन्फर्म है।

- लोगों की शिकायत है कि निगम की टीमें फोगिंग करने नहीं आ रही, चिकित्सा विभाग घर-घर सर्वे नहीं कर रहा?
- शिकायत है तो पता करेंगे। निगम ने दवा हमसे उधार मांगी है।


नगर निगम आयुक्त अनुराग भार्गव से बातचीत
- लोगों का कहना है कि निगम की टीम फोगिंग करने उनके घर तक आई ही नहीं?
- गली-मोहल्ला तक गाड़ी फोगिंग करती है। जहां नहीं हुई है, वहां करवा देंगे। हालांकि फोगिंग का असर शाम तक खत्म हो जाता है।

- फोगिंग की मॉनिटरिंग कर रहे हैं?
- फिलहाल फोगिंग की दवा खत्म हो गई है। हमने मेडिकल विभाग को दवा के लिए लिखा है। कई जगह और फोगिंग कराई जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OSACxt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment