दीपावली पर संबोधि धाम में तीन दिवसीय समारोह संडे से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.दीपावली पर्व ( Festival of Diwali ) के उपलक्ष्य में कायलाना रोड स्थित संबोधि धाम ( sambodhi dham ) में 3 दिवसीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महामांगलिक, गौतम रास व निर्वाण लड्डू समर्पण के कार्यक्रम होंगे।

दीपक जला कर दीपावली पर्व मनाएंगे

संबोधि धाम के महामंत्री अशोक पारख ने बताया कि दीपावली के दिन रविवार को सुबह 7.30 से 9.30 तक साधना सभागार में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें साधक भाई बहन ओम आकार में 108 दीपक जला कर दीपावली पर्व मनाएंगे। इस दौरान राष्ट्र संत चंद्रप्रभ साधकों को कैसी मनाएं दिवाली कि जीवन में सदा रहे खुशहाली विषयक उदबोधन देंगे।

महा मांगलिक का श्रवण

सोमवार को सुबह 7.15 बजे अष्टापद मंदिर में जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की अभिवृद्धि के लिए श्रद्धालु दीपावली पर्व की महा मांगलिक का श्रवण गुरुजनों के मुखारविंद से करेंगे।

विशेष तैयारियां

मंगलवार को सुबह 7.15 बजे नववर्ष पर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस और गणधर गौतम स्वामी के कैवल्य ज्ञान दिवस पर सैकड़ों श्रद्धालु संबोधि धाम के अष्टापद मंदिर में निर्वाण लड्डू चढ़ाएंगे और गौतम रास का सामूहिक पाठ करेंगे। दीपावली पर्व पर आयोजित त्रिदिवसीय समारोह को भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WbNFvs
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment