लग्जरी कार खरीदकर लौट रहे दो युवकों का अपहरण कर कार लूटी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जयपुर हाइवे पर बीनावास गांव के पास बुधवार रात ढाई बजे एसयूवी में आए पांच-छह जनों ने नई लग्जरी कार पर लाठी से हमला कर शीशा फोड़ा और उसमें सवार दो युवकों को एसयूवी में अपहरण कर लग्जरी कार लूट ली। रात्रिगश्त के दौरान कुड़ी भगतासनी थाने के हेड कांस्टेबल ने दोनों कारें देखी तो संदेह हुआ और पीछा कर नाकाबंदी कराई तो लूट की लग्जरी कार विवेक विहार के पास लावारिस छोड़ दी। जबकि मारपीट व दस हजार रुपए लूट अपहृत युवकों को कदमखण्डी क्षेत्र में छोड़ लुटेरे भाग गए। पीपाड़ शहर थाना पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की।
उप निरीक्षक अशोक के अनुसार डांगियावास थानान्तर्गत बुधनगर अमित कुमार पुत्र सहीराम बिश्नोई व रिश्ते में भाई श्रवण कुमार ने कार टैक्सी के लिए बुधवार को जयपुर में नई इनोवा क्रिस्टा कार खरीदी और जोधपुर के लिए रवाना हुए। रात ढाई बजे झपकी आने पर दोनों ने जयपुर-जोधपुर हाइवे पर बीनावास गांव के पास कार रोक दी। कुछ ही देर में एसयूवी में ५-६ युवक आए। कुछ युवक नीचे उतरे और नई कार पर डण्डा मार शीशा फोड़ दिया। कार से दोनों भाइयों को नीचे उतारा और एसयूवी में डाल अपहरण कर ले गए। एक युवक लग्जरी कार लूटकर रवाना हो गया। अमित कुमार ने पांच-छह अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण व लूट का मामला दर्ज कराया।

काले शीशे, बिना नम्बर व भगाने पर संदेह
कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी मुक्ता पारीक ने बताया कि बीनावास से दोनों कारें मध्यरात्रि बाद पाली रोड पर शताब्दी सर्किल के पास पहुंची। एसयूवी कार के काले शीशे, बिना नम्बर और गश्त कर रही कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस को देख लुटेरों ने स्पीड बढ़ाई। इससे हेड कांस्टेबल हनवंतसिंह को संदेह हुआ। उसने पीछा किया और दोनों कारों के बारे में पुलिस कन्ट्रोल रूम से नाकाबंदी कराई। गश्त कर रही पुलिस की गाडि़यों की हलचल तेज हुई तो नई लग्जरी कार को एक लुटेरे ने विवेक विहार क्षेत्र में छोड़ दी और खुद भाग निकला।

मारपीट व दस हजार लूटकर दोनों भाइयों को छोड़ा
उधर, बिना नम्बर की काले शीशे चढ़ी एसयूवी कार की तलाश में पूरे कमिश्नरेट में नाकाबंदी हो गई। पुलिस तलाश में जुट गई। इसके बावजूद कार चौपासनी बाइपास पर कदमखण्डी तक जा पहुंची, जहां सुनसान जगह पर अमित व श्रवण कुमार को छोड़ दिया गया। लुटेरों ने रास्ते में दोनों से मारपीट की और पांच-पांच हजार रुपए भी लूट लिए।

थाने पहुंचकर बताई वारदात
लुटेरों के चंगुल से छूटते ही दोनों भाई नजदीक स्थित राजीव गांधी नगर थाने पहुंचे, जहां रात्रि गश्त अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कराई। फिर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीपाड़ शहर थाना पुलिस को सूचना दी गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pB9Ej1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment