भावी (जोधपुर). क्षेत्र के रावर गांव की सरहद पर चार बंदूकधारी शिकारियों के एक काले हिरण का गुरुवार को शिकार किए जाने के विरोध में वन्यजीव प्रेमियों ने शुक्रवार को रावर गांव में धरना दिया।
ग्रामीणों ने चारों शिकारियों को पकडऩे की मांग व हथियार बरामद करने की कार्यवाही करने को लेकर शुक्रवार रात तक मृत हिरण का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। समझाइश के लिए आए प्रशासनिक व वनविभाग के अधिकारियों से वार्ता विफल रही। विश्नोई टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल भवाद भी घटनास्थल पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर एसडीएम रविन्द्र कुमार, तहसीलदार ताराचंद प्रजापत, डिप्टी मुमताज खां, थानेदार ओमप्रकाश चौहान, सहायक वन संरक्षक विकास अरोड़ा, रैंजर कैलाशगिरी, बाला प्रभारी सोहनसिंह आदि मौके पर पहुंचे। रैंजर कैलाशगिरी ने बताया कि शिकारी चौकीदारों की ढाणी बाला निवासी बालूराम बावरी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी तीन आरोपियों बाबूलाल, कैलाश व मनोहर बावरी की तलाश जारी है। लेकिन कार्यवाही से नाराज वन्यजीव प्रेमी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व हथियार बरामद करने की कार्यवाही तक मृत हिरण का पोस्टमार्टम नहीं करने की बात पर अड़े रहे।
वन्यप्रेमियों ने घटनास्थल पर शुक्रवार रात को बर्फ मंगवाया गया, जिस पर हिरण के शव को रखा। वहीं निगरानी के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण बैठे रहे। इस दौरान विश्नोई टाइगर फोर्स के उपाध्यक्ष रामनिवास धोरू, भरत खेडी, इन्द्रजीत गीला, सोनाराम, राजेश सारण, रामदीन नैण, लक्ष्मण मूंद, भीयाराम जाखड, हनुमानराम, जगराम, बंशीलाल खोखर, मामराज, पूर्व सरपंच प्रहलादराम विश्नोई, मिश्रीलाल गोदारा, इन्द्रा विश्नोई,भबूतराम, श्रवण विश्नोई आदि मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31Qq9WW
0 comments:
Post a Comment