करवां चौथ पर हीरोइन्स के रूप में खूब फबीं सुहागिनें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. यहां खूबसूरत लिबास में सजी-धजीं सुहागिनें खूब चहक रही थीं। ये वर्र्किंग वीमन और होम मेकर थीं, जिन्होंने करवां चौथ ( karwa choth ) पर बॉलीवुड अदाकाराओं ( Film actress ) का रूप धारण किया था। यह फेमिना वेलफेयर सोसाइटी ( Femina Welfare Society ) की मेजबानी में होटल फर्न रेजीडेंसी में सजे सिंदूरा-3 ( sindoora 3 ) करवां चौथ ( karwa choth ) का नजारा था। इस खूबसूरत और रंगबिरंगी शाम गल्र्स और लेडीज ने खूब एन्जॉय किया। वे अलग अलग कैरेक्टर में तैयार होकर आईं। कोई श्रीदेवी के रूप में तो कोई माधुरी दीक्षित के गेटअप में तो कोई सुहागिन विद्या बालन के किरदार में सज- धज कर पहुंची। फेमिना वेलफेयर सोसायटी प्रेसीडेंट रश्मि चौहान, सोनिया चौपड़ा सुमित गौड़, मधुसूदन चौहान, गोविंद बुरड़क, लक्ष्मणसिंह परिहार, स्नेहा भण्डारी, माला चौहान,कैलाश मकवाना मीनाक्षी गौड़, मीनाक्षी सोनी, प्रियंका चौहान, निश्चल सोलंकी व अनिल पुरोहित ने सहयोग किया। मंच संचालन अरुणसिंह चौहान, कोमल भाटी व पीयूष ने किया।

चुने विनर्स,मिले इनाम
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजपूत महासभा की अध्यक्ष करिश्मा हाड़ा ब्राण्ड एम्बेसेडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वरूप बाईसा गु्रप जयपुर, भाग्यश्री बाईसा उदयपुर, विनोद सिंघवी, सुनीता सिंघवी, भावना अरोड़ा, ज्योतिषाचार्यमीनाक्षी कट्टा, नमिता प्रजापत, शीतल प्रजापत, गीतांजलि सोनी व रेशमबाला मौजूद थीं। जज हिनाक्षी राजपुरोहित व कोमल राठौड़ ने कार्यक्रम में तीन विनर चुने। समाजसेवक कमलेश पारीक ने विजेताओं ( winners ) को 5100, 2100 और 1100 रुपए के गिफ्ट हैम्पर दिए। गीतांजलि सोनी ने विजेताओं को 1000, 700, 500 व 300 के कैश वाउचर प्रदान किए ( awarded )

ये रहे विनर्स
बेस्ट कपल भावेश मंगलानी-पूजा मंगलानी
बेस्ट रेट्रो थीम- मीनाक्षी सोनी
बेस्ट डांस- पूजा सांखला



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BijF7m
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment