जोधपुर/मथानिया. क्षेत्र के जुड़ गांव में सीनियर विद्यालय के प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में विद्यार्थियों व अभिभावकों का धरना व प्रदर्शन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस बीच एक छात्रा की तबीयत बिगडऩे से वह अचेत हो गई। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया गया। जुड़ गांव के श्यामलाल, एडवोकेट मोहनराम विश्नोई ने बताया कि राउमावि में प्रधानाचार्य भवानीसिंह के कार्यकाल में विद्यालय का नामांकन में तीन गुणा बढ़ोतरी हुई, वहीं शिक्षा का स्तर सुधरा है। हाल ही राज्य सरकार ने प्रधानाचार्य का तबादला कर दिया। तबादले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने एक सूत्रीय मांग को लेकर विद्यालय गेट पर ताला लगाकर अनिश्चितकालीन धरना व प्रदर्शन शुरू कर दिया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों व उपखण्ड अधिकारी के आश्वासन के बावजूद प्रधानाचार्य का तबादला आदेश निरस्त नहीं हुआ। इस बीच जुड़ के सरपंच रिडमलराम विश्नोई, पूर्व सरपंच पूनाराम विश्नोई, ओपी लोल, श्याम विश्नोई समेत कई ग्रामीणों के एक प्रतिनिधित्व मण्डल ने तबादला निरस्त कराने क ी मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर प्रधानाचार्य का तबादला निरस्त करने का ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने तबादला आदेश निरस्त न होने तक धरना व प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय किया है।
छात्रा अचेत, एमडीएम रैफर किया
प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा की तबीयत बिगडऩे से वह अचेत हो गई। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया गया। जुड़ गांव के मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान गुरुवार शाम को कक्षा १२ में अध्ययनरत छात्रा बाबू पुत्री पुखराज गोदारा की तबीयत बिगडऩे से वह अचेत हो गई। ग्रामीणों ने वाहन से छात्रा को मथानिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इलाज के लिए लाए, लेकिन यहां से जोधपुर मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3533gkX
0 comments:
Post a Comment