अभिनय से बालिकाओं ने दिया शिक्षा का संदेश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नंदवान की बेटियों ने विद्यालय की कमान संभाली। बालिकाओं ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की थीम पर अभिनय किया और एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षाधिकारी प्रेमचंद सांखला ने आवासीय विद्यालय का अवलोकन किया और बालिकाओं से रू-ब-रू हुए। विद्यालय की संस्था प्रधान उषा पारीक ने भामाशाहों की ओर से ७० हजार रुपए की लागत से बनवाए गए झूलों की जानकारी दी। सांखला के साथ ही बालिका शिक्षा प्रभारी शशि चौधरी, समग्र शिक्षा कार्यक्रम अधिकारी भीमकरण व लक्ष्मणसिंह, राउमावि नंदवान की प्रधानाचार्य अंजू चौधरी, उरमूल ट्रस्ट के जिला समन्वयक अशोक शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि हनुमानराम, पंचायत समिति सदस्य सुशीला भाटी ने इनका लोकार्पण किया। इस दरम्यिान वार्डन सत्यवीर शर्मा, शिक्षिका किरण कच्छवाह, पुष्पारानी, सुभिता कुमारी व गुलाब बानो ने अतिथियों को विद्यालय संचालन संबंधित विभिन्न जानकारियां दी। अतिथियों ने कार्यप्रणाली पर संतोष जताया, बेहतरीन कार्य की सराहना की



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35onK7S
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment