दशानन की नाभि में तीर लगते ही पहले फूल बरसेंगे फिर निकलेंगे अंगारे, रावण का चबूतरा मैदान में होगा मुख्य समारोह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह रावण का चबूतरा मैदान में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। महापौर घनश्याम ओझा ने बताया कि इस बार 75 फीट का रावण का पुतला बनाया गया है। रावण दहन गोधूली वेला में होगा। उप महापौर देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि रावण के पुतले को जोधपुरी अचकन, सिल्क की धोती और जूतियां पहनाई गई है। मेघनाद, कुम्भकर्ण, शूर्पणखा और ताडक़ा के पुतलों का भी निर्माण किया गया है। रावण दहन से पहले निगम के अधिकारी, पूर्व राजपरिवार के सदस्य मेहरानगढ़ दुर्ग पहुंचकर प्रभु श्रीराम व मां चामुंडा की पूजा अर्चना करेंगे। अखाड़ा दल के लोग करतब करते हुए राम सवारी के आगे चलेंगे। रास्ते में आने वाले मंदिरों में निगम की ओर से भेंट राशि चढ़ाई जाएगी।

ऐसे होगा रावण दहन
कार्यवाहक आयुक्त अनुराग भार्गव ने बताया कि रावण की नाभि में अग्नि बाण लगते ही फूल बरसेंगे और हाथ में चकरी घूमेगी। रावण के मुंह से अंगोर भी बरसेंगे। इस बार पहले रावण के परिवार के पुतलों का दहन किया जाएगा।

मेहरानगढ़ में आज सजेगा दशहरा दरबार
मेहरानगढ़ में मां चामुण्डा मंदिर में आसोजी नवरात्र के बाद विजयदशमी पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। नवरात्र के दौरान मां चामुंडा के दरबार में एक लाख दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल ने बताया कि सोमवार सुबह पूर्व सांसद गजसिंह व हेमलता राज्ये ने अष्टमी की रात्रि को शुरू हुए यज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लिया। विजयदशमी के दिन सुबह 11.15 बजे से मुरली मनोहर मन्दिर में हाथी, अश्व, शस्त्र एवं शमी (खेजड़ी) की विधिवत पूजा के बाद मेहरानगढ़ में दशहरा दरबार लगाया जाएगा। सुबह 11.30 भगवान रामचन्द्र रथ का पूजन और दोपहर 12.05 मिनट पर रथ को रावण का चबूतरा मैदान रवाना किया जाएगा। शाम 5.51 से 6.15 बजे के मध्य रावण का चबूतरा मैदान पर भी शमी पूजन होगा।

कुड़ी में 80 और चौहाबो में 55 फीट दशानन का होगा दहन
विश्व हिंदू परिषद व दशहरा महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में मंगलवार शाम 6.30 बजे गोधुली वेला में कुड़ी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 1 स्थित मैदान में 80 फ ीट के दशानन पुतले का दहन किया जाएगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रलाल खावा ने बताया कि प्रमुख संतों व धर्मगुरुओं सान्निध्य में दशानन दहन से पूर्व भव्य आतिशबाजी की जाएगी। विहिप महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई। दशहरा महोत्सव समिति के महामंत्री प्रवीण पालीवाल व संयोजक अशोक पटेल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दशहरा महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे। क्षेत्र के भगवा चौक से महोत्सव स्थल तक दोपहर 1.30 बजे शोभायात्रा रवाना होगी जिसमें 21 आकर्षक झांकियों सहित विभिन्न अखाड़ों के सदस्य हैरतंगेज करतब दिखाते हुए चलेंगे।

चौहाबो में जलेगा 55 फीट का दशानन
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सोलहवें सेक्टर स्थित दशहरा मैदान में 55 फीट दशानन पुतले का दहन होगा। नंदनवन मयूर सेवा समिति के युवा मंडल की ओर से महोत्सव में भक्तिसंध्या का आयोजन किया जाएगा। समिति के विक्रमसिंह पंवार, राजेश रूप रॉय ने बताया कि विजयदशमी समारोह में छह लोगों को वीरता, शिक्षा, जन सुरक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा, नवाचार के क्षेत्र में विशिष्ठ उपलब्धियों के लिए राम रतन सेवा पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से शस्त्र पूजन भी किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33cdKg3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment