खुशियों के दीप बांटकर खिलाया मिष्ठान तो खिल उठे चेहरे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर के आह्वान 'दीपावली खुशियों वाली अभियानÓ के तहत पंचपर्व धनत्रयोदशी की शाम शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका और श्री जैन युवक दल शान्तिपुरा के सहयोग से जोधपुर के मंडोर आंगणवा सुरपुरा क्षेत्र में स्थित हिंदू पाक विस्थापितों की कच्ची बस्ती में रहने वाले २५० परिवारों को माटी के दीपक और मिष्ठान वितरित किया तो बस्ती के लोगों के चेहरे खुशियों से चमक उठे। आंगणवा की दुर्गम पहाड़ी के मध्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के लोगों के बीच पत्रिका टीम और जैन युवक दल के सदस्यों धीरज कुमार रांका, राकेश सुराणा, पीयुष बोथरा व पंकज रांका ने अभियान का आगाज क्षेत्र के बुजुर्गों और बच्चों को मिष्ठान खिलाकर किया। अध्यक्ष धीरज रांका ने कहा कि चाइनीज दीपकों के कारण प्रदेश भर के कुम्हार समाज के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एेसे में जैन संत की प्रेरणा से राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार से जुड़ा दीपावली खुशियों वाली अभियान काफी सार्थक है। वरिष्ठ समाजसेवी राकेश सुराणा ने कहा कि शहर में करीब ५० से अधिक कच्ची बस्तियां है जहां न केवल घर घर रोशन होगा बल्कि माटी के दीयों की लड़ी से एक कड़ी बनेगी और स्वदेशी को भी प्रोत्साहन मिलेगा। कई लोगों को दीपक देकर स्वरोजगार से भी जोड़ा गया है। बस्ती के हेम ठाकुर ने कहा कि करीब सात साल पहले हिन्दू उत्पीडऩ के कारण सिंध पाकिस्तान के मीरपुर खास से आकर गुजर बसर कर रहे हैं। बस्ती में ना तो सड़क है ना पानी बिजली, शिक्षा की कोई सुविधा है। बस्ती के युवा जगदीश ठाकुर ने पंचपर्व के प्रथम दिन बस्तीवासियों के साथ दीपोत्सव मनाने पर आभार जताया।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PhD3cP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment