शहर में बिगड़ा हुआ है पूरा सीवरेज सिस्टम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
चार दीवारी के भीतर वार्ड में समस्याओं का अंबार है। वार्ड ऑन स्पॉट के तहत ‘ओपन माइक’ पर अपनी बात रखते हुए लोगों ने कहा कि सालों पुराना सीवरेज सिस्टम सुधार होने की बजाय बिगड़ता ही जा रहा है।

नवचौकिया क्षेत्र में वार्ड संख्या 33, 34 और 35 के लोगों ने अपनी बात रखी। लोगों ने बताया पार्षद और बोर्ड अलग होने पर राजनीति होती है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। बारिश के दिनों में मुख्य पदमसर से लेकर जालोरी गेट सर्किल तक की मुख्य रोड नदी का रूप ले लेती है। हरीश जोशी ने बताया कि सीवरेज सिस्टम पिछले लम्बे समय से नहीं बदला गया है। सीवरेज का सिस्टम ही उलटा है। सडक़ों पर पेचवर्क ही नहीं किया गया है। प्रेम जोशी ने बताया कि नगर निगम में शिकायतें करते हैं लेकिन कार्य नहीं होता। राहुल व्यास ने बताया कि लाइट बंद पड़ी है। सफाई की व्यवस्था बदहाल है। आदित्य व्यास ने वर्तमान बोर्ड में न तो काम होना और न ही सुनवाई होने की बात कही। विनम्र ओझा ने सफाई व्यवस्था की बदहाली बताई।
प्रमुख समस्याएं

- सीवरेज सिस्टम पुराना है।
- मुख्य सडक़ बारिश में नदी बन जाती है।

- झूलते बिजली के तार प्रमुख समस्या है।
- सडक़ों की बदहाली भी छुपी नहीं है।

- दो हेरिटेज सडक़ें स्वीकृत होने के बाद भी नहीं बनी।
- ट्रैफिक जाम की समस्या भी आम है।


---------

अब यह क्षेत्र होंगे शामिल
वार्ड संख्या 33

जनसंख्या - 11217
क्षेत्र - कमला नेहरू नगर विस्तार प्रथम व द्वितीय, नन्दनवन डिफेंस कॉलोनी कॉलोनी अंध विद्यालय गली 1 से 5, कमला नेहरू नगर सेक्टर ए, गुजराती कॉलोनी, बंगाली क्वार्टर, समन्वय धाम, विष्णु कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, गायत्री पार्क के आस-पास, प्राकृतिक चिकित्सालय के पीछे, कमला नेहर नगर एलएचआइजी, कमला नेहरू नगर ए,बी,सी,डी।

वार्ड संख्या 34

जनसंख्या - 10632
क्षेत्र - उमराव खां कॉलोनी, हरीराम की बगेची, बापू कॉलोनी, बरकत कॉलोनी का दक्षिणी भाग, मजदूर कॉलोनी का बायां भाग।

वार्ड संख्या 35

जनसंख्या - 10423
क्षेत्र - पाल रोड, बैंक कॉलोनी, वर्गी कॉलोनी, कुम्हारों की बगेची, आजाद हिंद मार्केट, भाट बस्ती, कुम्हारियों का बास, हरिजन बस्ती, मेघवाल बस्ती, राव कॉलोनी, दमामी कॉलोनी, बाबू राजेन्द्र मार्ग।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MlMTsz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment