फलोदी में एसीबी की कारवाई : आबकारी विभाग के पीओ व कांस्टेबल गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

ब्यरो के उप महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि कोलू पाबूजी निवासी रावलसिंह की शिकायत पर आबकारी थाने के प्रहराधिकारी लक्ष्मण सिंह व कांस्टेबल श्रवण कुमार बिश्नोई को बारह हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। कोलू पाबूजी गांव निवासी रावल सिंह फलोदी में पंजाबी ढाबे पर नौकरी करता है तथा गत गुरुवार को आबकारी थाना फलोदी के प्रहराधिकारी लक्ष्मण सिंह व कांस्टेबल श्रवण कुमार ने ढाबे की तलाशी लेकर एक किलो डोडा पोस्त व मिक्सी पकड़ी थी। इस मामले को रिकॉर्ड पर न लेने व रफा-दफा करने की एवज में रावलसिंह से पचास हजार रुपए मांगे गए। जिसकी शिकायत परिवादी ने एसीबी से की। गोपनीय सत्यापन में पन्द्रह हजार रुपए लेना तय हुआ तीन हजार रुपए परिवादी से उसी समय से लिए गए थे तथा शेष बारह हजार रुपए देने के लिए परिवादी को शनिवार दोपहर बारह बजे बुलाया गया।
परिवादी दोपहर बारह बजे फलोदी में नागौर चौराहा पहुंच गया, जहां कांस्टेबल श्रवण कुमार बिश्नोई कार में आया तब परिवादी ने उसे बाहर हजार रुपए दे दिए, तभी एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र चौधरी ने वहां दबिश देकर कांस्टेबल श्रवण कुमार बिश्नोई को पकड़ लिया। बाद में एसीबी टीम फलोदी में आबकारी थाने पहुंची । जहां से प्रहराधिकारी लक्ष्मण सिंह को भी पकड लिया गया।

रिश्वत राशि सड़क पर फेंकी -
एसीबी टीम को देखते ही कांस्टेबल श्रवण बिश्नोई ने रिश्वत के बारह हजार रुपए सड़क पर फेंक दिए, जिन्हें गवाहों के समक्ष एसीबी ने बरामद किए।

हिसाब की डायरियां व 6.46 लाख रुपए जब्त -
एसीबी ने थाने के बैरिक की तलाशी ली । जहां से एक किलो डोडा पोस्त, 6.32 लाख रुपए व हिसाब की डायरियां जब्त की गई। प्रहराधिकारी की जामा तलाशी में 14430 रुपए मिले जिन्हें भी जब्त कर लिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31MycDW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment