पहली बार जोधपुर से बेंगलूरु सीधी फ्लाइट, इन एयरलाइंस ने शुरू की विमान सेवा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने जोधपुर के यात्रियों के लिए दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी जोधपुर से बेंगलूरु के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने जा रही है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। पहली फ्लाइट 27 अक्टूबर यानी दिवाली के दिन बेंगलूरु से जोधपुर पहुंचेगी। उधर स्पाइस जेट कंपनी 20 नवंबर से जोधपुर से पुणे के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करेगी। जोधपुर से इन दोनों शहरों के लिए पहली बार सीधी विमान सेवा उपलब्ध हो रही है।

इंडिगो की फ्लाइट सुबह 9.40 पर बेंगलूरु से उड़ान भरेगी जो दोपहर 12.05 पर जोधपुर पहुंचेगी। बेंगलूरु से जोधपुर यात्रा में 2.25 घंटे लगेंगे। जोधपुर से बेंगलुरु की फ्लाइट दोपहर 12.35 बजे रवाना होगी जो अपराह्न 3.20 पर बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके लिए इंडिगो में बुकिंग शुरू कर दी है। जोधपुर से बेंगलुरु का किराया करीब 4400 रुपए रखा गया है। गौरतलब है कि इंडिगो ने 5 सितंबर को जोधपुर से दिल्ली और अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू की थी। इसके करीब 10 दिन बाद मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू की।

दिवाली पर स्पाइस जेट की फ्लाइट भी
एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट भी दिवाली के दिन 27 अक्टूबर को जोधपुर से अपनी विमान सेवा शुरू करने जा रही है। स्पाइसजेट की उड़ान जोधपुर से दिल्ली के मध्य होगी। दिल्ली से स्पाइस जेट का विमान दोपहर 2.25 बजे उड़ान भरकर अपराहन 3.40 पर जोधपुर आएगा। जोधपुर से उड़ान शाम 4.00 बजे रवाना होकर शाम 5.10 बजे पहुंचेगी।

29 अक्टूबर से विस्तारा एयरलाइंस का प्रवेश
पर्यटन सीजन को देखते हुए जोधपुर में कई नई एयरलाइंस कंपनी आ रही है। विस्तारा एयरलाइंस 29 अक्टूबर को जोधपुर से अपना ऑपरेशन शुरू करेगी। विस्तारा एयरलाइंस जोधपुर-मुंबई फ्लाइट शाम 4.45 बजे होगी तो शाम 6.10 मुंबई छोड़ देगी। विस्तारा की एक फ्लाइट जोधपुर-दिल्ली के मध्य भी होगी। इसके अलावा एयर इंडिया की दिल्ली व मुंबई के मध्य भी विमान सेवा पहले से चालू है।

विमान कम्पनियों का फ्लाइट शेड्यूल

इंडिगो
फ्लाइट ---------- प्रस्थान ---------- आगमन

दिल्ली-जोधपुर ----------12.55 ----------14.00
जोधपुर-अहमदाबाद ------ 14.30 ----------15.30
अहमदाबाद-जोधपुर ------- 16.00 ----------16.55
जोधपुर- दिल्ली ----------17.25 ----------18.45
मुंबई-जोधपुर ---------- 11.00 ----------12.35
जोधपुर-मुंबई ---------- 13.05 ----------15.45
बेंगलूरू-जोधपुर---------- 9.40 ---------- 12.05
जोधपुर- बेंगलूरू---------- 12.35 ---------- 15.20

विस्तारा : जोधपुर से दिल्ली व मुंबई

फ्लाइट -------------प्रस्थान ------आगमन

दिल्ली-जोधपुर --------13.25--------14.55
जोधपुर- दिल्ली --------15.30 --------16.55
मुंबई-जोधपुर --------14.50 --------16.10
जोधपुर-मुंबई--------16.45--------18.10

एयर इंडिया

फ्लाइट ---------- प्रस्थान ---------- आगमन

दिल्ली-जोधपुर----------12.55---------- 2.15
जोधपुर-दिल्ली---------- 2.55---------- 4.20
मुंबई-जोधपुर---------- 9.35---------- 11.20
जोधपुर-मुंबई---------- 11.55---------- 1.35

स्पाइस जेट
फ्लाइट ---------- प्रस्थान ---------- आगमन

दिल्ली-जोधपुर----------14.25---------- 15.40
जोधपुर-दिल्ली---------- 16.00---------- 17.10
जोधपुर-पुणे ----------13.40 ----------15.25
पुणे-जोधपुर ----------11.35 ----------13.25



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pa1ZIb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment