दलित युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और जबरदस्ती कई बार किया बलात्कार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/बालेसर। जोधपुर जिले के बालेसर थाना अंतर्गत बिराई गांव में एक दलित युवती को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वर्ताधिकारी ग्रामीण बालेसर सिमरथा राम ने बताया कि गत 28 सितंबर को बिराई निवासी देवाराम गर्ग ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उनकी भतीजी को बिराई निवासी विक्रम दान उर्फ विक्रम कविया पुत्र शक्ति दान 27 सितंबर को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है।

इसके बाद पुलिस ने अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम एवं घर से भगाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने 1 अक्टूबर को युवती को जोधपुर से दस्तयाब कर बालेसर थाना लाया गया और युवती की इच्छा पर परिजनों को सुपुर्द किया था।

जबरदस्ती कई बार किया बलात्कार
बाद में युवती के धारा 164 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए उन बयानों में युवती ने आरोपी युवक विक्रम दान पर जबरदस्ती कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। धारा 164 के बयानों के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी बिराई गांव निवासी विक्रम दान उर्फ विक्रम कविया पुत्र शक्ति दान को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। जिसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।


5 साल की बच्ची से बलात्कार, अस्पताल में भर्ती
वहीं दूसरी ओर बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी थाना इलाके के एक गांव में पांच साल की मासूम से बलात्कार का मामला सामने आया। इस पर बच्ची की बिगड़ी तबीयत के बाद उसे मंगलवार रात करीब बारह बजे महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वारदात में दो युवकों पर आरोप है। आनंदपुरी थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि वारदात दोपहर करीब तीन बजे के आस-पास की है। नाबालिग के पिता अहमदाबाद में मजदूरी का कार्य करते हैं। जबकि उसकी मां खेतों में कार्य करने के लिए गई हुई थी। इसके चलते घर पर पांच साल की बच्ची और करीब नौ-दस साल का भाई ही था।

इसी दरम्यान दोपहर एक मोटरसाइकिल पर दो जने पहुंचे। आरोपियों ने थोड़ी देर घर में बच्चों से बात की इसके बाद मासूम के भाई को पानी लेने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद पीछे से आरोपियों ने नाबालिग मासूम के साथ बलात्कार कर दिया। इसके बाद से आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद बच्ची को घायल अवस्था में देख उसका भाई भी सन्न रह गया। उसने मां एवं अन्य परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पूरा मामला सामने आया।

फोटो - प्रतीकात्मक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AU2hpc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment