प्रदेश के आयुष कॉलेजों में खाली रह गई 850 सीटें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश के सरकारी व निजी आयुष कॉलेजों में संचालित बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस और बीएनवाईएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अंतिम काउंसलिंग यानी दूसरा मॉप अप राउण्ड मंगलवार को जोधपुर स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधााकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुआ। प्रदेश में आयुष की 2358 सीटों में से रिक्त रही 977 सीटों के लिए अभ्यर्थी आए। शाम सात बजे तक 99 सीटें भर गई। रात तक काउंसलिंग जारी थी। अनुमान के मुताबिक करीब 850 सीटें फिर भी खाली रह गई है। आयुर्वेद और यूनानी की भी सभी सीटें भर गई, जबकि होम्योपैथी और योगा व प्राकृतिक चिकित्सा की अधिकांश सीटें खाली रह गई।

काउंसलिंग के लिए आयुष स्टेट काउंसलिंग बोर्ड आयुर्वेद विवि में बनाया गया है। काउंसलिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई। काउंसलिंग आयुर्वेद की रिक्त रही 13 सीटें, यूनानी की 2 सीट, होम्योपैथी की 385 और योगा व प्राकृतिक चिकित्सा की 578 सीटों के लिए आयोजित की गई। शाम सात बजे तक आयुर्वेद व यूनानी की सभी सीटें, होम्योपैथी की 58 और योगा की 26 सीटें भर पाई। गौरतलब है कि प्रदेश में 32 आयुष कॉलेज हैं, जिसमें से 11 आयुर्वेद, 10 होम्योपैथी, 9 योगा व प्राकृतिक चिकित्सा के और दो यूनानी चिकित्सा के कॉलेज संचालित होते हैं। आयुर्वेद की कुल 770 सीट, होम्योपैथी की 785, यूनानी की 114 और योगा की 690 सीटें हैं। होम्योपैथी की अभी भी तीन सौ से अधिक सीटें और योगा की साढ़े पांच सौ से अधिक सीटें खाली पड़ी हैं। देश में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए पंद्रह अक्टूबर अंतिम प्रवेश तिथि थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IR5uKU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment