प्रदेश के 63 स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में बनेगी साइंस लैब, भोपालगढ़ की मॉडल स्कूल भी शामिल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. राज्य सरकार की ओर से ब्लॉक स्तर पर खोले गए स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में साइंस लैब स्थापित की जाएगी। ये वे स्कूल होंगे, जहां सत्र 2019-20 में विज्ञान संकाय की उच्च माध्यमिक कक्षाएं संचालित होना श़ुरू हो गई हैं। इसके लिए राज्य सरकार करीब 4 करोड़ 50 लाख 37 हजार 9 सौ 44 रुपए का बजट देगी। वहीं जोधपुर के भोपालगढ़ ब्लॉक की स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में द्वितीय चरण में साइंस लैब स्थापित की जाएगी।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् के अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक एमआर बागडिया ने आदेश जारी कर कहा कि लैब सामग्री के क्रय के लिए मॉडल स्कूल निविदा जारी करेंगे। कार्यादेश व भुगतान संबंधित विद्यालय करेगा। लैब खोलने व फर्नीचर क्रय के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी।

भौतिक विज्ञान की लैब के लिए सरकार 2 लाख 25 हजार 430 रुपए, रसायन विज्ञान लैब के लिए 2 लाख 67 हजार 4 सौ 68 रुपए का बजट देगी। इसके अलावा जीव विज्ञान लैब के लिए 2 लाख 21 हजार 9 सौ 90 रुपए का बजट जारी होगा। कुल मिलाकर प्रत्येक मॉडल स्कूलों में 7 लाख 14 हजार 8 सौ 88 रुपए साइंस लैब पर खर्च होंगे। उल्लेखनीय हैं कि जोधपुर में द्वितीय चरण में भोपालगढ़ की स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में साइंस लैब स्थापित होगी। वर्तमान में 11वीं कक्षा चल रही है। जोधपुर में शेरगढ़, बालेसर, बाप, फलोदी, बिलाड़ा, भोपालगढ़, लूणी, मंडोर व ओसियां ब्लॉक में मॉडल स्कूल चल रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MFT1dP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment