स्टोन कटर इकाई में बिजली चोरी पकड़ी, 40 लाख का लगाया जुर्माना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिले के बेरू गांव में जोधपुर डिस्कॉम की टीम ने एक स्टोर कटर इकाई पर कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने संबंधित फर्म पर 40 लाख का जुर्माना लगाया है। विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
डिस्कॉम जिलावृत्त के अधीक्षण अभियंता पी.एस चौधरी ने बताया कि सतर्कता अभियान जांच में अधिशासी अभियंता नेतराम मीणा के नेतृत्व में मीटर विंग व जिला टीम की संयुक्त कार्रवाई हुई। मैसर्स ओमप्रकाश विश्नोई खसरा नम्बर 1149 बेरू में स्थित स्टोर कटर इकाई में जांच के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां एचटी बॉक्स के मीटर के खांचे को मोडकऱ टीटीबी से मीटर में आने वाली कंट्रोल केबल के वाई व बी फेज को काटकर सीधे ही विद्युत सप्लाई ली जा रही थी। विद्युत चोरी का प्रकरण बनाकर विद्युत संबंध काटा गया। 40 लाख का जुर्माना लगाया गया। इस मामले में जल्द ही विद्युत चोरी निरोधक थाने में मामला दर्ज करवाया जाएगा। विजिलेंस के विरुद्ध कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PaAHfN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment