रिफ का आगाज आज से, 250 से ज्यादा देशी-विदेशी कलाकार बिखेरेंग संगीत का जादू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
संगीत की विभिन्न विधाओं के साथ लोक संगीत व कलाकारों को समर्पित राजस्थान इंटरनेशनल फ ोल्क फेस्टिवल (रिफ) का 12वां संस्करण गुरुवार से मेहरानगढ़दुर्ग में शुरू होगा। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट व जयपुर विरासत फ ाउंडेशन की ओर से पांच दिवसीय रिफ में देश के 180 व 90 विदेशी सहित कुल 250 कलाकार प्रस्तुति देंगे। यह जानकारी रिफ के निदेशक दिव्य भाटिया ने दी। भाटिया ने बताया कि फेस्टिवल में विश्व के कई नामचीन संगीतकार व कलाकार शिरकत कर अपनी संगीतमय कला का प्रदर्शन करेंगे। फेस्टिवल का समापन 14 अक्टूबर को जसवंत थडा पर पंजाब के कलाकार बीरसिंह की प्रस्तुति से होगा।
----
पहली बार प्रस्तुति देंगी हवाना की यिस्सी
रिफ रसल कार्यक्रम में हवाना की यिस्सी गार्शिया पहली बार भारत में आयोजित किसी संगीत कार्यक्रम में भाग लेगी। यह कार्यक्रम 13 अक्टूबर को ओल्ड जनाना कोर्टयार्ड में होगा। इसके अलावा घटम वाद्य के लीजेंड पद्म भूषण, पद्म श्री व ग्रेमी अवार्ड विजेता पं विक्कु विनायक्रम, पुष्करलेले आदि अपनी प्रस्तुति देंगे ।
---
ये कलाकार लेंगे भाग
आयरिश संगीतकार समूह सिटाडेल आफ द सन, कोरा माइस्त्रो बल्लाके सिसोको, वलेरी तोल्स्तोव, वेरोनिका स्टालडेर, हंगेरी से मजिकास, सुमित्रा देवी, मोहिनी देवी, नोआम वजाना, सुगना देवी, लाखा खान, कदर खान, असगर लंगा, कैरोलिना सींचा, जसनाथ जी के भोपे, हाकम खान मांगणियार, सूफ ी फ ोल्क विभिन्न आयोजनों में प्रस्तुति देंगे। संगीतकार काचरा खान मांगणियार, बाबूनाथ जोगी, दानिश हुसैन बदायुनी कव्वाल समूह आदि प्रस्तुतियां देंगे।
--
आज के आकर्षण
- सुबह 8.30 से 2 बजे तक बच्चों के लिए मसूरिया स्थित वीर दर्गादास मेमोरियल पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कठपुतली, कच्ची घोड़ी, राजस्थानी सर्कस, तेरहताली आदि का आयोजन । इस कार्यक्रम में शहर की विभिन्न स्कूलों के करीब 4200 बच्चें भाग लेंगे। साथ ही, कोलम्बो (श्रीलंका) की एक स्कूल के बच्चों का ग्रुप इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लेगा। यह कार्यक्रम केवल स्कूली बच्चों के लिए होगा। प्रवेश निशुल्क रहेगा।
- शाम 7.45 बजे जसवंत थडा पार्र्किंग एरिया में सिटी कांन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न लोक कलाकार गीत व नृत्यों की प्रस्तुति देंगे। प्रवेश निशुल्क रहेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33eCZhO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment