निर्ममतापूर्वक पिटाई से युवक की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिले के फलोदी उपखण्ड क्षेत्र के खीचन गांव के निकट एक युवक की निर्ममतापूर्वक पिटाई करके उसकी हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के निकट एक कृषि फार्म पर पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या करने एवं साक्ष्य नष्ट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार मृतक के भाई तेजाराम पुत्र सुराराम मेघवाल निवासी खीचन ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि उसके भाई जगदीश को खीचन निवासी नरपतराम पुत्र निम्बूराम मेघवाल रविवार की रात 9 बजे अपनी बाइक पर बैठाकर कृषि कार्य के लिए एक कृषि फार्म पर ले गया। अगले दिन वह अपने घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। इस दौरान जगदीश का शव कृषि फार्म पर पाया गया। इस कृषि फार्म पर आरोपी नरपतराम कृषक का काम करता है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि कृषि फार्म पर जगदीश के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई तथा इस वारदात को विद्युत दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से शव को नलकूप की विद्युत डीपी के पास लगे बिजली के तार पर फेंक दिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2kRJ0jV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment