वैभव गहलोत को सडक़ का शिलान्यास करना पड़ा भारी, भाजपा ने जताई यह आपत्ति

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश कांग्रेस महासचिव और लोकसभा चुनाव में जोधपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी रहे वैभव गहलोत के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक सडक़ का शिलान्यास करने पर भाजपा जिला संगठन ने आपत्ति जताई है। जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी ने प्रेस वार्ता में बताया कि लोकार्पण व शिलान्यास कोई चुना हुआ व्यक्ति या जनप्रतिनिधि करता तो ठीक था।

लेकिन जेडीए की ओर से बनने वाली इस सडक़ का वैभव के शिलान्यास करने पर आपत्ति जताई है। जोशी ने कहा कि करीब तीन-चार दिन पहले यह कार्यक्रम महामंदिर क्षेत्र में हुआ था। मंडल स्तर पर भाजपा ने जानकारी जुटाई और अब इस बारे में विरोध प्रदर्शन का निर्णय किया है।

दरअसल 8 सितम्बर को महामंदिर क्षेत्र में जेडीए की ओर से महामंदिर तीसरी पोल के बाहर बाबू लक्ष्मणसिंह चौराहा होते हुए भदवासिया बीजेएस तक सडक़ सुदृढ़ीकरण व रिकारपेंटिंग के कार्य का शिलान्यास हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में वैभव गहलोत शामिल हुए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2I5BNVO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment