उमस से हलकान रहे लोग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को भी लोग दिनभर उमस से हलकान रहे। पश्चिमी राजस्थान के चूरू, बीकानेर और श्रीगंगानगर में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही के कारण अगले कुछ दिन उमस भरा मौसम बना रहेगा।

सूर्य नगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह बादलों की आवाजाही के साथ हवा बहने से तपिश से कुछ राहत थी लेकिन दिन चढऩे के साथ उमस व्याप्त होती गई। दोपहर में तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तीखी धूप के कारण उमस और बढ़ गई। दिन भर शहरवासियों को उमस छकाती रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। जैसलमेर और बाड़मेर के सरहदी इलाकों में उमस भरी तपिश से लोग बेहाल नजर आए। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 26.8 और अधिकतम 39.1 डिग्री रहा जबकि बाड़मेर में रात का पारा 28.1 दिन का 37.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चुरू में तापमान 42.1, गंगानगर में 42.2 और बीकानेर में 40.1 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/305zzfq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment