जोधपुर. रातानाडा थाना पुलिस की विशेष टीम की मदद से ग्रीनगेट चौराहे पर बाइक सवार बीए प्रथम वर्ष के छात्र से 51 ग्राम स्मैक जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। छात्र को उसके पिता ने स्मैक सप्लाई करने रातानाडा की सांसी बस्ती के पास भेजा था। पिता की तलाश की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव के अनुसार स्मैक सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित विशेष टीम की सूचना पर थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार रात संदिग्ध मोटरसाइकिल रोकी और बाइक चालक की तलाशी ली। मूलत: कापरड़ा के पास बासनी की ढाणी, हाल पाल लिंक रोड के पास राजीव गांधी कॉलोनी निवासी भजनलाल (19) पुत्र अर्जुनराम बिश्नोई के पास 51 ग्राम स्मैक जब्त की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच कर रहे महामंदिर थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह ने उसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड लिया। पिता की तलाश की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ne8l8w
0 comments:
Post a Comment