खुद तैयार नहीं करवा पाए, अब मेडिकल कॉलेज स्वीमिंग पूल में होगा टूर्नामेंट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

इसे शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अनदेखी कहे या उदासीनता कि पिछले करीब से बंद पड़े गौशाला मैदान के स्वीमिंग पूल की सुध तक नहीं ली। शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद टूर्नामेंट सोमवार से शुरू होने जा रहे है। इसमें तैराकी प्रतियोगिता भी होगी। गौशाला मैदान का स्वीमिंग पूल तैयार नहीं होने की वजह से यह आयोजन डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के तरणताल में कराया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रथम समूह की प्रतियोगिताएं 2 से 5 सितंबर तक तथा द्वितीय समूह की प्रतियोगिताएं 6 से 9 सितंबर तक चलेगी। प्रथम समूह की प्रतियोगिता में तैराकी प्रतियोगिता 17 और 19 वर्ष छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताओं का जिम्मा राजकीय माध्यमिक विद्यालय अरनीनाड़ी को दिया गया है। विभाग के एकमात्र गौशाला मैदान स्थित तरणताल के बंद होने से आयोजक विद्यालय को मजबूरन मेडिकल कॉलेज के तरनताल में प्रतियोगिता करवानी पड़ेगी।

---

बिना प्रेक्टिस टूर्नामेंट में उतरेंगे खिलाड़ी

गौशाला मैदान का स्वीमिंग पूल बंद होने से खिलाडि़यों को स्वीमिंग की प्रेक्टिस का मौका नहीं मिला, एेसे में खिलाड़ी बिना किसी प्रेक्टिस के ही टूर्नामेंट में भाग लेंगे। समय रहते यदि पूल की मरम्मत करवा दी जाती तो जोधपुर के खिलाडि़यों को तैयारी का मौका मिल जाता और मेडल की उम्मीद भी पक्की हो जाती। विभाग के उच्चाधिकारियों की लेटलतीफ ी का खमियाजा खिलाडिय़ों को भुगतना पड़ेगा। गौशाला मैदान के तरणताल में टाइल्स, फ्लेटिंग, बैलेंसिंग आदि का काम होना बाकी है।

---

राज्य स्तरीय व 14 वर्षीय टूर्नामेंट भी जोधपुर में

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता व 14 वर्षीय (स्वीमिंग) का जिम्मा भी जोधपुर को ही दिया गया है। एेसे में पूल जल्दी तैयार नहीं कराया गया तो आगामी आयोजन भी आयोजकों को किराए के पूल पर करवाने पड़ेंगे।

-----

अभी पूरा तैयार नहींपूल अभी तक तैयार नहीं है। पूल में टाइल्स, लाइटिंग, केमिकल सोलूशन सहित कुछ काम बाकी है। इस वजह से तैराकी टूर्नामेंट गौशाला मैदान के पूल में नहीं करवाकर मेडिकल कॉलेज के पूल में करवाई जाएगी।

प्रहलादराम जोया, उप जिला शिक्षाधिकारी

शारीरिक शिक्षा जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LfJSct
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment