जोधपुर.
पालासनी गांव में खरीदारी के बहाने ज्वैलरी शॉप से साढ़े सात तोला सोने के आभूषण चुराने वाली राज्य स्तरीय मुन्नी गैंग की दो महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया। एक अन्य महिला पकड़ में नहीं आ पाई।
थानाधिकारी हरीश सोलंकी के अनुसार प्रकरण में पाली जिले में सोजत रोड थानान्तर्गत सवराड़ में नायरों का बेरा निवासी निवासी मुन्नी (३५) पत्नी सुरेश कुमार नायक व बगड़ी नगर थानान्तर्गत हरियामाली निवासी भगवती उर्फ पप्पु (३२) पुत्र अशोक कुमार कलाल को गत दिनों सिरोही जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने पालासनी गांव की वारदात भी स्वीकार की थी। न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने पर डांगियावास थाना पुलिस ने मुन्नी नायक व भगवती उर्फ पप्पु कलाल को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर शनिवार को रिमाण्ड पर लिया। इनसे पूछताछ में बगड़ी नगर थानान्तर्गत खेडानाबरा निवासी भावना व गुड़ा चतुराजी निवासी किशनी के भी वारदात में शामिल होने का पता लगा।
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने खेडानाबरा निवासी भावना (३५) पुत्र लक्ष्मणराम नायक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि किशनी नायक का सुराग नहीं लग पाया। उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि गत गत २० अगस्त को पालासनी गांव निवासी सोहनलाल सोनी अपनी ज्वैलरी दुकान पर बैठे थे। तब तीन महिलाएं व एक पुरुष खरीदारी के बहाने वहां आए थे। इस दौरान ज्वैलर की नजरें बचाकर एक महिला ने शो-केस में हाथ डालकर सोने के आभूषण से भरी डिब्बी चुरा ली थी।
राज्य स्तरीय गैंग है मुन्नी
पुलिस का कहना है कि गिरोह की सरगना मुन्नी नायक है। जो न सिर्फ पाली बल्कि राज्य के दूसरे जिलों में भी खरीदारी के बहाने दुकान व शोरूम में चोरी करती हैं। मुन्नी के खिलाफ पहले से दस मामले दर्ज हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZSNrt9
0 comments:
Post a Comment