निकाय चुनाव से पहले जोधपुर नगर निगम में राजनीतिक सिफारिशों का बोलबाला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

नगर निगम प्रशासन (Jodhpur Municipal Corporation Adm. ) ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर अतिक्रमण प्रभारियों का क्षेत्र बदल दिया। जानकारी के अनुसार ये स्थानांतरण राजनीतिक सिफारिशों से हुए हैं। भाजपा शासित बोर्ड ने इन आदेशों को लेकर नाराजगी जताई है।

नगर निगम के कार्यवाहक आयुक्त अनुराग भार्गव ने अतिक्रमण प्रभारी रवि प्रकाश को सरदारपुरा जोन के साथ शहर जोन का भी कार्य दे दिया है।

जबकि शहर जोन का काम पहले दीपक कन्नौजिया अतिक्रमण प्रभारी का कार्य देखते थे। कन्नौजिया को सूरसागर जोन में लगाया गया है। इसके अलावा अतिक्रमण प्रभारी मोहनकिशन व्यास को सूरसागर से हटाकर शहर जोन में लगा दिया गया है।

कुछ सफाई कर्मचारियों का क्षेत्र भी बदला गया है। बताया जा रहा है कि ये स्थानांतरण कांग्रेस नेताओं की सिफारिश पर निकाय चुनाव के मद्देनजर किया गया है।

कुछ दिन पहले एक कांग्रेस का जनप्रतिनिधि देर तक नगर निगम कार्यालय में आदेश कराने के लिए बैठा रहा। नगर निगम के आयुक्त सुरेश कुमार ओला फिलहाल अवकाश पर हैं। महापौर घनश्याम ओझा ने बताया कि सभी प्रशासनिक व वित्तीय निर्णय महापौर की अनुमोदन से होते हैं। इस आदेश के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IgSmhC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment