हादसा: पानी भरते दो किशोरी डूबी, बचाने के प्रयास में तीसरी भी गिरी, तीनों की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जिले के राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत चौखा गांव के नयापुरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब से पानी भरने के दौरान रविवार को तीन किशोरी डूब गई। डूबने से तीनों को मौत हो गई। सूचना पर नागरिक सुरक्षा दस्ते ने करीब आधा घंटे में तीनों के शव बाहर निकला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

थानाधिकारी बलराजसिंह मान के अनुसार नयापुरा में भील बस्ती निवासी मनीषा (15) पुत्री बाबूलाल भील, निर्जला (15) पुत्री भारती भील व पायल (17) पुत्री जुगताराम भील की नयापुरा में छोटे से तालाब में जमा बरसाती पानी में डूबने से मौत हो गई। नागरिक सुरक्षा दस्ते के गोताखोरों ने तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भेजे गए हैं, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन सौंपे जाएंगे।

पुलिस का कहना है कि तीनों किशोरी सुबह करीब ग्यारह बजे शौच के लिए निकली थी। वे बस्ती के बाहर तलैया से पानी भरने लगी। इतने एक किशोरी का पैर फिसल गया और तलैया में डूबने लेगी। पीछे दूसरी बालिका भी पानी में गिर गई। दोनों को डूबते देख तीसरी किशोरी ने उनको बचाने के लिए पानी में कूद गई। लेकिन वो भी डूब गई। आसपास के लोगों ने देखा तो बस्ती वालों को सूचना दी।फिर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया। तीनों के शवों को बाहर निकला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N3uSR3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment