जोधपुर.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आइटी की दुनिया में सबसे उभरता विषय है। छोटे-बड़े काम इसके जरिये आसान हो गए हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आयोजित कोडिंग कॉम्पीटिशन हेकेथॉन के 5वें संस्करण में प्रतिभागियों ने ये विचार व्यक्त किए।
टेक्नोसॉफ्ट सीईओ दीपकसिंह गहलोत ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर आधारित सॉफ्टवेयर पूरे विश्व में निर्यात हो रहे हैं। सीओओ पुनीत राव ने बताया कि इस तकनीक को बढ़ावा देने के लिए विजय नारवानी और रीना भंसाली के नेतृत्व में आयोजित हेकेथॉन में 6 टीमों ने भाग लिया। जिनका नेतृत्व महिला इंजीनियर्स ने किया। विषय विशेषज्ञ यूएस के कीथ अमान, लाचू कॉलेज में कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. प्रियदर्शी पाटनी और मयंक गुप्ता निर्णायक थे। प्रतियोगिता में टेक्नो राइडर्स की अर्पिता सिंह प्रथम, गीक्स की रुचिका फस्र्ट रनर तथा टेक्नो स्टार्स की कनिका कच्छवाहा को सैकेण्ड रनर अप घोषित किया गया।
इन टीमों ने शिरकत की
प्रतियोगिता में टेक्नो स्टार्स की कनिका कच्छवाहा व उनकी टीम प्रेडिक्ट द विनर ऑफ आईपीएल 2019 मैचेस, टेक्नो गीक्स की रुचिका गेरा मूवी व उनकी टीम रिकमेन्डेशन सिस्टम, टेक्नो वंडर्स की शिल्पी गुप्ता व उनकी टीम माइन सोशल मीडिया सेंटीमेंट पर प्रजेंटेशन दिया। टेक्नो इग्नाइटर्स की प्रिया बीजावत व उनकी टीम मशीन लर्निंग ग्लैडिएटर, टेक्नो क्रेटस की जूही शर्मा व उनकी टीम इमेज क्लासिफिकेशन तथा टेक्नो राइडर्स की अर्पिता सिंह व उनकी टीम इंडस्ट्री क्लासिफिकेशन फोर कम्पनीज विषय पर प्रजेंटेशन दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZXztex
0 comments:
Post a Comment