लोक गायकों ने लोगों की जान बचाने के लिए किया रक्तदान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

लोक गायक रामचन्द्र कड़ेला, मांगीलाल जनागल, दारम पंवार, ईशाक मंगलिया, सामाजिक कार्यकर्ता मोडाराम मेघवाल, दिनेश चौहान बामणू ने बताया कि फलोदी मे ब्लड बैंक खुलने के बाद लगातार हो रहे रक्तदान शिविरों से प्रेरित होकर फलोदी में पहली बार लोक गायकों द्वारा इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

रक्तदान शिविर मे कांग्रेस नेता पूर्व प्रधान माणक मेघवाल व एएसपी फलोदी जस्साराम बोस ने कहा कि रक्तदान में कोई जाति, धर्म नहीं होता है। रक्तदान करने से जरूरतमंद को जीवनदान मिलता हैं इसके लिए युवाओं को रक्तदान करने मे हमेशा आगे रहना चाहिए। इस मौके पर डॉ. निरंजन मेहरा, आरआई रावतराम जयपाल, तोलाराम चौहान, लिखमाराम जालोड़ा, एडवोकेट कैलाश जयपाल, सामाजिक कार्यकर्ता भूपतसिंह अवाय, डॉ. धारासिंह, एईएन महेंद्र मीणा, शिक्षक दारमराम, शिव बोध्दि, कमलकिशोर, ओमप्रकाश, लालाराम, सोहन विश्नाई, छात्र नेता गोपाल मेघवाल, उमरावसिंह देणोक, हीरालाल, भवानी शंकर, महेश, मदनलाल, दिनेश पल्ली,बीरबल,श्रवण,अशोक, सवाई,प्रदीप,नरपत, जसवंतसिंह पलीना, जगदीश, मुकेश, नरेश, भगाराम, प्रेम, वासुदेव, हंसराज, हीरालाल शर्मा, नटवरलाल मलार सहित बड़ी संख्या मे स्वयंसेवक, रक्तदाता व गणमान्य लोग मौजूद थे। बाबा रामदेव नवयुवक मंडल जालोड़ा की ओर से रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। रक्त संग्रहण के लिए राजकीय चिकित्सालय फलोदी, राजकीय चिकित्सालय महात्मा गांधी तथा कलापूर्ण चिकित्सालय खीचन की टीमों ने सहयोग किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LefwHw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment