जातरू को समझा बच्चा चोर, ग्रामीणों ने की बेरहमी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

दिल दहला देने वाली बर्बरता का यह वीडियो मंडलाकलां पुलिस चौकी क्षेत्र के चटालिया नाडा का बताया जा रहा है। जिसमें एक जातरू को बच्चा चोर समझकर ग्रामीण उसके साथ बेरहमी करते दिखाए गए हैं।
वायरल वीडियो में एक युवक को घीसटकर लाठियों से पीटते, उसकी दाढी व नाखुन नोचते हुए दिखया जा रहा हैं। दिल दहला देने वाली इस बर्बरता को लेकर वायरल हुए इस वीडिया में मानवता सर्मसार होती नजर आई। इसी बीच पुलिस निरीक्षक, फलोदी राजीव भादू ने बताया कि मंडलाकलां के टचालिया नाडा क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो जो वायरल हुआ है उस पीडि़त युवक की पहचान सिरोही निवासी शम्भूलाल गिरासिया के रूप में हुई है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं होना बताया गया है। इसके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि यह विडियो शनिवार से लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Uok0hF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment