स्नातक के बाद विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगार की संभावनाएं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

राज्य के श्रम एवं नियोजन मंत्रालय द्वारा प्रथम बार राज्य के राजकीय महाविद्यालयों के अन्तिम वर्ष के नियमित बी.ए., बी.कॉम., बी.एस.सी., एम.ए., के छात्र-छात्राओं के लिए अध्ययन के दौरान ही वर्तमान आधुनिक जगत की कॉर्पोरेट आवश्यकता अनुसार राजस्थान कौशल विकास निगम के सर्वोच्च प्रमाणिकरण के सहयोग से सर्वमान्य कौशल विकास के विभिन्न नि:शुल्क 39 कोर्स''मुख्यमंत्री युवा कौशल विकास योजना'' के तहत महाविद्यालयों में अक्टूबर से जनवरी तक आयोजित किये जाऐंगे। इस प्रथम बार आयोजित किये जा रहे कोर्स की अवधि 3 माह की होगी तथा महाविद्यालय में प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा कक्षाएं आयोजित की जाएगी एवं विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति होगी। प्रशिक्षण के बाद परीक्षाएं होगी तथा परीक्षा में उतीर्ण होने पर राजस्थान कौशल विकास निगम द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा तथा इस प्रमाण पत्र के आधार पर विद्यार्थियों को रोजगार मिल सकेगा।
अंतिम वर्ष के छात्र 16 सितम्बर से पूर्व राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र एवं कोर्स के विकल्पों का चयन कर महाविद्यालय के नवाचार एवं कौशल विकास प्रभारी शर्मिला पूनियां सहायक आचार्य हिन्दी को जमा करवायेंगे। अक्टूबर से कोर्स प्रांम्भ हो जाएंगे तथा राज्य के केवल 6000 युवाओं को ही प्रथम बार कोर्स हेतु चयनित कियाजाएगा। अत: शीघ्र ही आवेदन पत्र जमा करवायें। १२ सितम्बर को एक सेमिनार इस संदर्भ में महाविद्यालय सभागार में प्रात: 12 बजे आयोजित होगी।
सेमीनार में दी विद्यार्थियों को जानकारी-
कौशल विकास प्रशिक्षण को लेकर गुरुवार को जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय महाविद्यालय फलोदी में सेमीनार आयोजित हुई। सेमीनार में कार्यवाहक प्राचार्य हरजीतसिंह, नोडल अधिकारी शर्मिला पूनियां ने विभिन्न ३९ कोर्स की जानकारी दी तथा पंजीकरण फॉर्म का वितरण किया गया। १६ सितम्बर तक आवेदन किए जा सकेंगे।
ये रहेंगे ३९ कोर्स-
कौशल विकास प्रशिक्षण में विद्यार्थी व्यावसायिक पत्राचार एवं सुविधा सेवाएं, लेखा एवं कर सहायक, शेयर बाजार, सहायक सॉफ्टवेयर डवलपर, ग्राहक संबंध प्रबंधन बगैर फोन, ग्राहक संबंध प्रबंधन फोन द्वारा, डाटा एन्ट्री, वेब डवलपर, चरित्र डिजायनर, बिक्री सहयोगी, फिटनेश ट्रैनर, योगा ट्रैनर, कस्टमर केयर, जीवन बीमा एजेन्ट कौशल, सीसीटीवी स्थापना कौशल, डीटीएच सेटअप बॉक्स स्थापना, कम्प्यूटिंग एवं परिधीय, कार्यकारी बिक्री एवं मूल्य संवर्धन, शोरूम ग्राहक संबंध, हेयर स्टाइलिंग एवं ब्यूटी थेरेपी, पेडीक्योर मेनीक्योर एवं स्पा थेरेपी, यात्रा सलाहकार, स्थानीय एवं पारंपरिक भोजन, टूर मेनेजर, कृषि आधारित मूल्य वर्धित उत्पाद, यात्रा डेस्क प्रबंधन, संपादन, एनीमेटर, डिजिटल फोटोग्राफी एण्ड वीडियोग्राफी, बैंकिंग तकनीक, सौर पीवी इस्टॉलर, हैण्डलूम, कार्गाे असिस्टेंट, बैगेज हैण्डलर, डेयरी फार्म, ग्रीन हाउस ऑपरेटर, जैविक उत्पादक कौशल के कोर्स में प्रवेश ले सकते है। इसमें से किसी भी कोर्स २० विद्यार्थियों के होने पर बैच शुरू होगा। (कासं)
----------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32EpgRg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment