उन्होंने सादगी दिखाते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री का भाई नहीं हूं, मैं तो नरेन्द्र मोदी का भाई हूं। वे यहां बिना किसी सुरक्षा के खुले माहौल में सादगी से रहे।
साोमभाई मोदी ने फलोदी प्रवास के दौरान यहां बड़ी धर्मशाला पहुंचकर जैन साध्वियों के प्रवचन सुने तथा उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री जैन संघ व खरतरगच्छ जैन संघ की ओर से उनका बहुमान किया गया। इस दौरान जैन समाज के गोपाल गोलेच्छा, महेश कोठारी, महिपाल कोठारी, मुकेश कोठारी, देवेन्द्र गोलेच्छा सहित जैन समाज के कई लोग उपस्थित थे।
लटियाल माता को लगाई धोक -
सोमभाई मोदी ने फलोदी प्रवास के दौरान लटियाल माता के मंदिर पहुंचकर वेदिक मंत्रोच्चार की गूंज के बीच माता को धोक लगाई तथा देश की प्रगति व खुशहाली की कामना की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राधाकिशन थानवी, शिवकुमार व्यास, पार्षद दिनेश शर्मा, रतनचंद जैन सहित गणमानय लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q9Q22B
0 comments:
Post a Comment