जोधपुर. जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में बीए प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स के फ्यूचर के साथ इन दिनों यूनिवर्सिटी प्रशासन मानो गेम खेल रहा है। एडमिशन के बाद से ही दो सब्जेक्ट्स को छोड़कर अन्य की क्लास ही नहीं लग रही है। पत्रिका प्लस टीम ने यूनिवर्सिटी न्यू कैंपस में स्टूडेंट के साथ बातचीत की तो अधिकांश ने यह पीड़ा जताई। बार-बार कम्पलेन करने के बाद भी डिपार्टमेंट ध्यान नहीं दे रहा है, इससे उनकी स्टडी पर असर पड़ रहा है।
छात्रों की मुख्य समस्याएं
-डिपार्टमेंट में क्लास टाइम पर नहीं लग रही
- लाइब्रेरी में बुक्स नहीं मिल रही
- कक्षाओं में लाइटिंग प्रॉपर नहीं, पंखे बंद
- डिपार्टमेंट में गंदगी।
-स्टडी के लिए फर्नीचर ओल्ड, नया फर्नीचर नहीं दिया जा रहा।
इनका कहना है-
बीए प्रथम वर्ष की क्लास टाइम पर नहीं लग रही है। दो सब्जेक्ट के टीचर पढ़ाने के लिए आते हैं। सभी सब्जेक्ट की क्लास टाइम पर लगवाने के लिए एप्लिकेशन भी दी थी, लेकिन उसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया। इससे दूर से पढऩे के लिए आने वाले स्टूडेंट्स को परेशान होना पड़ रहा है।
नरेश चौधरी, सीआर, बीए प्रथम वर्ष
मैं जोधपुर से लगभग 60 किमी दूर धुंधाड़ा सेे स्टडी के लिए आता हूं। एडमिशन के बाद से ही कक्षाएं नहीं लग रही है। ओनली दो सब्जेक्ट में ही स्टडी करवाई जा रही है। मैने बड़ी उम्मीदों के साथ यहां एडमिशन लिया था, लेकिन यहां हालात बहुत खराब है। बाकी सब्जेक्ट के टीचर कौन है यह भी हम नहीं जानते।
सुनील भील
विश्वविद्यालय में अभी तक सब्जेक्ट लिस्ट भी नहीं आई है। लाइब्रेरी में जाने पर बुक्स ही नहीं मिल रही है। विवि प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्टूडेंट्स के फ्यूचर के साथ मजाक बनाया जा रहा है। इसके अलावा विवि परिसर में लाइटिंग भी प्रॉपर नहीं है।
खादिम खान
डिपार्टमेंट कक्षाओं को लेकर टाइम टेबल ही नहीं बता रहा है। हमें कौनसा टीचर पढ़ाने के लिए आएगा? यह भी नहीं जानते। दो सब्जेक्ट में ही पढ़ाया जा रहा है। जबकि पूर्व में स्टूडेंट्स इलेक्शन के बाद क्लास शुरु होने की बात यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कही गई थी, लेकिन अभी तक क्लास शुरु नहीं हुई है।
विक्रम सारण, छात्र
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30inSC9
0 comments:
Post a Comment