क्षेत्र में भरा इतना पानी, लोग घर आने-जाने के लिए कर रहे नाव का उपयोग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सूरसागर स्थित खरबूजा बावड़ी के ओवरफ्लो होने और उसमें बदहाल सीवरेज का गंदा पानी मिलने से क्षेत्र की सड़क इन दिनों तालाब बन गई है। ये गंदा पानी आसपास के घरों में भी घुस गया है। क्षेत्रवासियों को अपने घर तक जाने के लिए इस तरह नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। करीब एक महीने से क्षेत्रवासी इस तरह नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा। यहां बने मंदिर, शिवालय व चबूतरियां गंदे पानी से घिरी हैं। वहीं मोहल्ले के लोग घर से बाहर निकलने व आने-जाने के लिए नाव का उपयोग कर रहे हैं। एेसे हालात को लेकर कुछ दिन पहले क्षेत्रवासियों ने रोष भी जताया था। नगर निगम व प्रशासन की ओर से यहां कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। गंदे पानी के कारण क्षेत्र के लोगों में मौसमी बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इस समस्या से परेशान लोगों ने शुक्रवार को वार्ड नम्बर 13 के बड़ा रामद्वारा के पास स्थित शहर की मुख्य सड़क रावटी रोड पर स्थित खरबूजा बावडी और मुख्य सड़क गन्दगी और कचरे से परेशान होकर रास्ता जाम कर दिया। लोगों ने कहा कि पूरे क्षेत्र में मच्छरजनित बीमारियां फैलने का खतरा मंडराने लगा है। खरबूजा बावड़ी पर लगा पम्प खराब पड़ा है, जिससे पानी की निकासी नही हो पा रही है और लोगों को आवागमन में दिक्कत आ रही है। मौके पर निगम के अधिकारी व पीएचडी अधिकारी आए, उन्होंने पानी खाली कराने का आश्वासन दिया।

पनपने लगा हैं डेंगू

शहर में कांगो फीवर, स्वाइन फ्लू व डेंगू बीमारियों के मरीज मिलने लग गए हैं। बिलाड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक, भगत की कोठी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, सूथला निवासी 19 वर्षीय युवक, फलोदी निवासी 24वर्षीय युवक और नागौर निवासी 25 वर्षीय युवक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

बोले क्षेत्रवासी
काम नहीं हुआ तो फिर करेंगे प्रदर्शन
इसके लिए आज हमने प्रदर्शन किया है। मौके पर नगर निगम व पीएचइडी के अधिकारी आए। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह दो पंप लग जाएंगे। यदि अब पंप नहीं लगे तो हम प्रदर्शन करेंगे।
- अक्षय दवे, क्षेत्रवासी


बीमारियां फैल रही हैं
ये पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। हर साल की समस्या हो गई है। यहां बदहाल सीवरेज सिस्टम ने परेशान कर दिया है। यहां नरक से बदतर हालात बने हुए हैं।
- राजेश्वरी , क्षेत्रवासी


बारिश ने किए हालात खराब
पिछले साल बारिश में इतने हालात खराब नहीं हुए थे, इस बार ज्यादा स्थिति खराब हो गई है। नगर निगम व पीएचइडी के पंप भी बराबर काम नहीं कर रहे है।
- मोहित गौड़, क्षेत्रवासी

बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल
घर के बाहर बेतहाशा गंदगी हो गई है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। घर में एक प्रसूता है, उसको भी बाहर निकालने में दिक्कत आ रही है। हम बेबस हो गए हैं।
- रघुवीरसिंह क्षेत्रवासी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LVGwKO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment