जोधपुर. प्रदेश के आयुर्वेद व होम्योपैथी कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 सितम्बर से शुरू होगी। दो दिन चलने वाली काउंसलिंग के जरिए प्रदेश के आठ कॉलेजों की 268 सीटों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा व योगा में पीजी नहीं होती है।जोधपुर स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में होने वाली काउंसलिंग के लिए सरकार ने आयुष काउंसलिंग बोर्ड का गठन किया है। 24 सितम्बर को एमडी/एमएस (आयुर्वेद) और 25 सितम्बर एमडी (होम्योपैथी) की ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। इसके बाद बची सीटों पर चार अक्टूबर को आयुर्वेद और पांच अक्टूबर को होम्योपैथी की ऑफलाइन काउंसलिंग की जाएगी।
आयुर्वेद के लिए इन कॉलेज में सीटें
कॉलेज का नाम ---------------- विषय------ सीटें
एनआईए जयपुर ---------------- 14 ------- 52
एमएमएम उदयपुर ---------------- 8 ------- 40
यूनिवर्सिटी कॉलेज जोधपुर -------- 11 ------- 56
श्रीगंगानगर कॉलेज ऑफ आयुर्वेद -----3 ------- 18
होम्योपैथी के लिए इन कॉलेज में सीटें
कॉलेज का नाम ------------------- विषय ------- सीटें
स्वास्थ्य कल्याण कॉलेज जयपुर ------- 7 ------- 28
एमएनएच कॉलेज बीकानेर----------- 3 ------- 15
एमपी खुंटेटा कॉलेज जयपुर ------- 6 ------- 34
श्रीगंगानगर एचएम कॉलेज --------- 6 ------- 25
आयुष पीजी काउंसलिंग पर एक नजर
- 8 कॉलेज में प्रदेश में होती है आयुष पीजी
- 14 विषय में सर्वाधिक पीजी होती है एनआईए जयपुर
- 166 सीट है आयुर्वेद की
- 102 सीट है होम्योपैथी की
- 268 सीट है आयुष पीजी की प्रदेश में
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30lO2bc
0 comments:
Post a Comment