किराए के मकान में रहकर कर रहा था तस्करी, दबिश के बाद साढ़े पांच किलो डोडा पोस्त बरामद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बोरानाडा थाना पुलिस ने विश्वकर्मा नगर स्थित मकान से 5.4 किलो डोडा पोस्त बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजूराम बामणिया के अनुसार किराए के मकान में रहने वाले बीरमाराम बिश्नोई के तस्करी में लिप्त होने की सूचना के बाद पुलिस ने मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान पांच किलो चार सौ ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मूलत: डोली निवासी बीरमाराम बिश्नोई (42) पुत्र गोकलराम गोदारा को गिरफ्तार किया। लूनी थानाधिकारी नियाज मोहम्मद को जांच सौंपी गई है।

कपड़े सुखा रहे युवक की करंट से मौत
सूरसगार थानान्तर्गत किला रोड पर जालेची झालरा स्थित मकान की बालकनी में कपड़े सुखा रहे युवक की करंट की चपेट से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जालेची झालरा निवासी ललित उर्फ बाबू (35) पुत्र सुखदेव सोनी मकान की बालकनी में कपड़े सुखा रहा था। इस दौरान वहां से निकल रही बिजली की लाइन छू जाने से वह करंट की चपेट में आ गया और मुंह के बल बालकनी से नीचे गिर गया। उसे गंभीर चोट भी आ गई। परिजन उसे मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया।

ट्रेन की चपेट से अज्ञात युवक की मौत
मथानिया थानान्तर्गत नेवरा रोड में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार नेवरा रोड सरहद में किमी 53/3.4 के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव नजर आया। किसी ट्रेन की चपेट से उसकी मृत्यु हुई है। लाइन मैन तुलसाराम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवाया। मृतक उम्र करीब 35 वर्ष, हल्की दाढ़ी व मूंछें हैं। उसने आसमानी जींस व शर्ट पहन रखी है।

सडक़ किनारे मिले शव की शिनाख्त नहीं
पावटा अस्पताल के बाहर मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार गत शुक्रवार शाम एक युवक का शव मिला था। उम्र करीब 35 वर्ष, रंग सांवला, कद 5 फुट 5 इंच, ग्रे कमीज व पेंट पहन रखी है। दाएं हाथ की कलाई पर मौली बंधी हुई है। शिनाख्त के लिए शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O0laPf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment