बाप (जोधपुर). उपखण्ड में टिड्डी नियंत्रण दल में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है।
जांबा, देवलीजाल, कृष्णनगर कल्ला, जांबा की ढाणी व सुरपुरा क्षेत्र के किसानों ने एडीएम फलोदी को ज्ञापन देकर बताया कि 26 सितंबर को उनके क्षेत्र में बड़ी संख्या में टिड्डियों ने पड़ाव डाला।
इसकी सूचना टिड्डी नियंत्रण दल व फलोदी में स्थापित कंट्रोल रूम पर दी गई, तो वहां से जबाब मिला कि आपके क्षेत्र में हमारी टीम को भेज रहे है। हमारे क्षेत्र में कोई टीम नहीं आई। इस पर पुन: संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जबाब तक नही दिया गया। टिड्डी नियंत्रण दल द्वारा टिड्डियों पर नियंत्रण के लिए किसी प्रकार के इंतजाम नही किए गए, इस कारण किसानो को भारी नुकसान हुआ। टिड्डियों के अण्डों से फाका भी हो गया है, इससे टिड्डियों की संख्या बढने की आशंका है।
ज्ञापन में टिड्डी नियंत्रण दल के लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए पीडि़त किसानों को राहत पहुंचाने की मांग की गई।
ज्ञापन देते समय किसान संघ जांबा इकाई अध्यक्ष महीराम सियाग, किसान मित्र महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक सियाराम विश्नोई, किसान श्रीराम भादू, भजनाराम विश्नोई, कानाराम, भींयाराम, किशनाराम आदि उपस्थित थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2nKBicu
0 comments:
Post a Comment