लाखों की लागत से बनाया ओवरहैड टैंक, बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से प्यासे बैठे हैं झालामंड क्षेत्र के निवासी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

राजेश दीक्षित/जोधपुर. जलदाय विभाग लाखों की लागत से बने ओवरहेड टैंक को भरने के लिए बिजली से जोडऩे जैसा छोटा सा काम भी समय पर पूरा नहीं कर पा रहा है। कई माह से अटके इस काम के कारण हालात यह है कि झालामंड गांव सहित आस-पास के क्षेत्र में कई दिन से जलापूर्ति नहीं हो रही है। जलदाय विभाग ग्रामीण क्षेत्र में झालामंड गांव की सरकारी स्कूल के पास एक ओवरहेड टैंक व दूसरा चुतुरा नगर में बनाया गया था। ओवरहेड टैंक का काम कई माह पहले पूरा हो चुका, लेकिन इनमें पानी नहीं भरा जा सका है। इस कारण करीब 20 हजार से अधिक लोगों तक पीने का पानी कम दबाव से पहुंच रहा है। 8-10 दिन से स्थानीय लोगों की शिकायत है कि पेयजल सप्लाई ठप है और लोग पूरी तरह टैंकरों पर ही आश्रित हैं।

यहां हैं परेशानी

झालामंड गांव का क्षेत्र, यादे माता धाम रोड, जगतपुरा, झालामंड सीनियर स्कूल के समीप, चुतुरा नगर, बनोडिय़ा की ढाणी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल सप्लाई पूरी तरह से बाधित है।

यह हैं कारण
दोनों ओवरहेड टैंक को कुड़ी हौद से जोडऩे और पानी भरने के लिए बिजली का काम करना है। इसके लिए करीब 24 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रखनी होगी। लेकिन जलदाय विभाग व डिस्कॉम में यह सामंजस्य नहीं बैठ रहा है। इसका खामियाजा आमजन भुगत रहे हैं।

इनका कहना है...

झालामंड ग्रामीण क्षेत्र की पानी टंकियों के कनेक्शन का काम लंबित है। कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही है, जल्द ही इसका समाधान करवा देंगे।
- अनिल कुमार कुम्भट, अधिशासी अभियंता, पीएचइडी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HCxL7o
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment