ध्वस्त होगा जोधपुर का सबसे पुराना मोहनपुरा पुलिया, कल से 7 महीने बंद रहेगा यातायात

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर का सबसे पुराना मोहनपुरा पुलिया ध्वस्त कर इसकी जगह रेलवे नया पुल बनाएगा। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से पुलिया तोडऩे का काम सोमवार से शुरू किया जाएगा। जोधपुर रेल मण्डल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि पुलिया तोडऩे और नए पुल के निर्माण कार्य को लेकर सोमवार से पुल पर यातायात बंद किया जाएगा। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से शनिवार को जिला कलक्टर को पत्र लिखकर आगामी 7 माह तक पुलिए पर यातायात बाधित रहने की सूचना देते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है।

गत मार्च में हुआ था क्षतिग्रस्त, हाईकोर्ट की फटकार भी पड़ी
करीब 133 वर्ष पुराना मोहनपुरा पुलिया नई सडक़ व रातानाडा क्षेत्र को जोड़ता है। गत मार्च में यह पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्से को बैरिकेडिंग लगाकर बंद करवाया था। कुछ समय यातायात भी बंद रखा गया था। इस बीच राजस्थान हाईकोर्ट की लगातार फटकार के बाद रेलवे ने पुराने पुलिए को तोडकऱ नया पुलिया निर्माण की योजना बनानी पड़ी।

थोड़ा ऊंचा होगा नया पुलिया
जोधपुर रेल मण्डल में विद्युतीकरण को देखते हुए नया पुलिया वर्तमान पुलिए से थोड़ा ऊंचा बनाया जाएगा।

एक नजर में मोहनपुरा पुलिया
- 133 साल पुराना है पुलिया
- 5.15 लाख रुपए आई थी शुरुआती निर्माण लागत
- 2 विभागों रेलवे व पीडब्ल्यूडी का स्वामित्व रहा
- 5 साल से मरम्मत की चल रही थी अटकलें
- करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा नया पुलिया



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZXz0bz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment