पत्रिका हरयाळो राजस्थान-- हरा-भरा होगा जोधपुर लिफ्ट कैनाल का पम्पिंग स्टेशन नं. 5

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जिसमें कुछ पौधे परिसर में तथा कुछ फ्लोरिंग जोन में विकसित होने वाले उद्यान में लगेंगे। कार्यक्रम में कंपनी के कर्मचारियों ने पौधरोपण करके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
पौधरोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जीसीकेसी के प्रभारी भगवानदास पुरोहित ने कहा कि पम्पिंग स्टेशन को हरा-भरा बनाने के लिए यहां के प्रत्येक कर्मचारी को एक-एक पौधा गोद लेकर इस पौधे की प्रतिदिन एक बच्चे की तरह देखभाल करेंगे। साथ ही पौधों के संरक्षण के लिए प्रयास करें। हमें पीएस 5 को लोगों के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक मिसाल बनाना है। जीसीकेसी प्रभारी पर्वतसिंह ने कहा कि पेड़ लगाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। यहां पौधों के बड़े होने के बाद पेड़ बनने से यहां कई पक्षी देखने को मिलेंगे। इंजीनियर नरेन्द्र आचार्य ने कहा कि अगर हमारे आस-पास पेड़ होंगे तो हमारी उम्र भी बढ़ती है। कार्यक्रम में डिस्कॉम सहायक अभियंता राकेश मीणा, पीएस प्रभारी राणाराम, धनसिंह, गिरिराज व्यास, फतेहमोहम्मद, भगाराम, जब्बरसिंह, प्रेमसिंह, सरदार खान, रईस आदि उपस्थित रहे।
फ्लोरिंग जोन में बनेगा उद्यान-
पीएस 5 पर कैनाल के फ्लोरिंग जोन में उद्यान का विकसित किया जाएगा। यहां पूरे उद्यान में घास के साथ ही विभिन्न प्रकार के छायादार पौधे लगाए जाएंगे। पत्रिका हरयाळो राजस्थान के तहत इस उद्यान व पीएस परिसर में नीम के 91, खारी बादाम के 10, मीठी बादम के 10, जामुन के 20, हवन के 10 तथा अशोक के 10 पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों के पेड़ बनने के बाद पम्पिंग स्टेशन हरा-भरा हो सकेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2mnmkZ9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment