33 में से 14 जिलों में केरोसीन बंद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में केरोसीन बंद करने की तैयारी की जा रही है। संभवत: छह महीने बाद प्रदेश में केरोसीन पूरी तरीके से बंद हो जाएगा। छह महीने पहले केवल 4 जिलों में केरोसीन बंदी थी जो अब बढकऱ 14 जिले में कर दी गई। हर महीने एकाध जिले को केरोसीन मुक्त घोषित किया जा रहा है। इसी के साथ केरोसीन आवंटन की मात्रा भी तेजी से कम की जा रही है। जनवरी में प्रदेश में 5340 किलोलीटर (केएल) केरोसीन आवंटित किया गया था जो सितम्बर में तीन गुणा कम होकर 1716 केएल पर पहुंच गया। दो साल पहले अप्रेल 2017 में प्रदेश में कुल केरोसीन आवंटन 21 हजार 660 केएल था। वर्तमान में केवल खाना बनाने व प्रकाश व्यवस्था के लिए ही केरोसीन दिया जाता है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जरुरतमंद परिवार को हर महीने 2.5 लीटर केरोसीन राशन की दुकान से उपलब्ध कराया जाता है। पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर तेल कम्पनियां केरोसीन में हर पखवाड़े 20 से 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर सब्सिडी को कम कर रही है। सितम्बर में एक लीटर केरोसीन का मूल्य 36.50 रुपए था।


इन जिलों में केरोसीन बंद
जयपुर, अलवर, झुंझनूं, सीकर, जोधपुर, पाली, बाड़मेर, करौली, अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा, बीकानेर, डूंगरपुर, चितौडगढ़़।


इस साल ऐसे कम होता गया केरोसीन आवंटन
महीना --------- केरोसीन आवंटन
जनवरी --------- 5340
फरवरी ---------3936
मार्च ---------3708
अप्रेल ---------3312
मई ---------3204
जून ---------2412
जुलाई --------- 2412
अगस्त ---------1716
सितम्बर ---------1476

सबसे अधिक बांसवाड़ा को मिलता है केरोसीन
- 1476 केएल केरोसीन आवंटन हुआ इस महीने
- 216 केएल केरोसीन केवल बांसवाड़ा के लिए
- 144 केएल दूसरा सर्वाधिक आवंटन हुआ धौलपुर को
- 15 प्रतिशत कुल केरोसीन आवंटन केवल बांसवाड़ा के लिए
- 12 केएल सबसे कम आवंटित किया गया सिरोही, जैसलमेर व प्रतापगढ़ को


हर महीने महंगा हो रहा केरोसीन
- 2.50 लीटर केरोसीन मिलता है प्रत्येक परिवार को
- 36.50 रुपए प्रति लीटर केरोसीन की कीमत रही सितम्बर में
- 25 पैसे प्रत्येक महीने महंगा हो रहा केरोसीन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2mPsDF8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment