जोधपुर। जोधपुर के बालेसर में शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार बालेसर थाना क्षेत्र ढाढणिया के पास एनएसआई 125 पर दोपहर को बोलेरो कैम्पर और टेम्पो ट्रैवलर में भिड़त हो गई। हादसे में 13 जनों की मौत हो गई। मरने वालों में 7 पुरुष और 5 महिलाएं और एक बालक शामिल है। करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख—पुकार मच गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बालेसर राजकीय अस्पताल पहुंचाया। इनमें 8 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lBRITW
0 comments:
Post a Comment