सावन महोत्सव में उत्साह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जालम विलास स्थित समर्थ नगर क्लब की महिलाओं ने शनिवार को सावन महोत्सव मनाया। इस मौके पर हाऊजी, वन मिनट गेम, डांस में सावन से जुड़े गीत गाए। बच्चों ने भी पूरी भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम संयोजक अंजू मोयल व अनुपमा पुरोहित ने बताया कि क्लब की वरिष्ठ सदस्य पुष्पा दाधीच ने कहा कि कॉलोनी में स्वच्छता को फॉलो करने के साथ कैरी बैग को भी बंद करें। भोजन के समय जूठन नहीं छोड़े। इसकी शपथ दिलाई गई। उत्सव में बीना सिंघवी, रजनी तलेसरा, ऋतु अरोड़ा, नीलम तलेसरा, सुदेश बत्रा, टीना तलेसरा, लाजवंती, शशि तलेसरा, विजया, ललिता छाजेड़, प्रेम गुलेच्छा और मीनू सहित कॉलोनी की कई महिलाओं ने भागीदारी निभाई।
आज मनाएंगे सावन उत्सव
जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर रविवार को भूतनाथ मन्दिर प्रांगण में सावन उत्सव मनाएगा। सचिव सुरेश केवलिया ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों के लिए चित्रकला, नीम्बू, चम्मच रेस, जलेबी रेस, एकल नृत्य, महिलाओं व युवतियों के लिए म्यूजिकल चेयर्स ,मेहंदी, रंगोली एवं श्रीमती सावन, युवाओ के लिए कैरम प्रतियोगिता होगी। निमिषा बिस्सा, नन्दा बोहरा और भावना थानवी को समारोह संयोजक बनाया गया है। प्रतियोगिताओ के विजेताओं को वार्षिक समारोह 17 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YUeFDh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment