पहाड़ से पत्थर गिरने के हादसे में एक बालिका व युवक की मृत्यु, आसपास के मकान करवाए जा रहे खाली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर के गुलजारपुरा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर मकान पर गिरने के हादसे में एक बालिका और युवक की मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार तेज बारिश के कारण क्षेत्र में पहाड़ से पत्थर मकान पर गिर पड़े थे। इस हादसे में दो बच्चों सहित चार लोग दब गए थे। सदर बाजार थाना पुलिस और राहत कार्य दस्ता मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में जुट गए। हादसे की सूचना पर महापौर घनश्यम ओझा और निगम का दस्ता भी मौके पर पहुंचा है। हादसों की आशंका के चलते आसपास के मकान खाली करवाए जा रहे हैं।

इसी तरह तेज बारिश के दौर ने सूर्यनगरी के इंतजामों की सारी पोल खोल कर रख दी है। बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार को पिछले कई घंटों से जारी बरसात के कारण कई क्षेत्रों में मकान गिरने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। भीतरी क्षेत्र स्थित निमाज की हवेली की दीवार गिरने से हडक़ंप मच गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं नागौरी गेट क्षेत्र के नया तालाब के पास बेलदारों के बास स्थित एक मकान के कमरे की तीन चार पट्टियां गिर पड़ीं। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार अलसुबह से ही बारिश होने से जनजीवन थम सा गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे तक बारिश चलते रहने की संभावना जताई जा रही है। बारिश का दौर लगातार जारी रहने से कई क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं बारिश का लुत्फ उठाने के लिए लोग शहर के बाहर पिकनिक स्थलों पर पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव होने की सूचना प्राप्त हो रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yYXVwi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment