यह कैसा अस्पताल जहां नहीं होते प्रसव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित (District Collector Prakash Rajpurohit) ने शनिवार को पावटा जिला अस्पताल (Paota District Hospital) और शिवराम नत्थुजी टाक मंडोर सैटेलाइट अस्पताल (Shivram Nathuji Tak Mandor Satellite Hospital) का निरीक्षण किया और इस दौरान नजर आई खामियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।


पावटा जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि कि यहां सर्जरी कम हो रही है। इसके बाद जिला कलक्टर मंडोर सैटेलाइट अस्पताल पहुंचे और वहां प्रसव कम संख्या में मिले। जिला कलक्टर ने मंडोर इनडोर स्टेडियम, मानसिक विमंदित गृह, गांधी मूक बधिर स्कूल का भी अवलोकन किया। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा भी उनके साथ थे।

मंडोर अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने की मांग
युवा कांग्रेस के जिला सचिव लक्ष्मणसिंह सोलंकी ने जिला कलक्टर को बताया कि मंडोर अस्पताल में प्रसव और सिजेरियन प्रसव नहीं हो रहे। 3 एम्बूलेंस पर चालक की कमी है। नाक, कान, गला, ऑर्थोपेडिक, गायनी, रेडियोग्राफ र, सोनोग्राफ ी जैसे वरिष्ठ चिकित्सकों की सुविधा नियमित नहीं मिलती। उन्होंने अस्पताल में ट्रोमा सेंटर की भी मांग रखी।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KBRPay
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment