फलोदी (जोधपुर). जान जोखिम में डालकर नहर में लगा रहे डुबकियां। यह नजारा इन दिनों फलोदी शहर के निकट से गुजर रही राजीव गांधी लिफ्ट नहर पर देखने को मिल रहा है।
एनएच-11 पर एकां घाटी के निकट बने पुल के नीचे से राजीव गांधी लिफ्ट नहर गुजर रही है। इस लिफ्ट नहर में हिलोरे लेता पानी वहां से गुजरते जातरुओं व अन्य लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। नहर में अत्यधिक पानी व तेज बहाव से अनभिज्ञ कई जातरू नहाने व कपड़े धोने के लिए नहर में उतरते रहते हैं।
इन दिनों बाबा के जातरूओं की आवाजाही बढऩे के साथ ही नहाने के लिए नहर पर जातरुओं का जमावड़ा नजर आने लगा है। खुली नहर में नहाने के दौरान कभी भी कोई हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद प्रशासन व संबंधित विभागों ने जातरूओं के नहर में नहाने से रोकने के लिए अब तक कोई बंदोबस्त नहीं किए हैं। वैसे अतिरिक्त जिला प्रशासन ने नहर पर जाने व नहाने से जातरुओं को रोकने के लिए नहर के प्रवेश रास्ते को तारबंदी से बंद करवाने के निर्देश दे रखे है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33QOxJs
0 comments:
Post a Comment