फलोदी (जोधपुर). 64 वीं ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार सुबह राउमा विद्यालय मेघवाल बस्ती में शुरु हुई। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता महेश व्यास ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचन्द्र सुथार ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद गोपाल जीनगर ने की। इस मौके सीबीइओ मदनलाल सुथार, एबीइओ अशोक पुरोहित भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में कबड्डी में 8 टीमें व खो-खो में 4 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक टीम में 12-12 खिलाड़ी व कोच आदि शामिल हैं। प्रथम दिन कबड्डी के तीन मैच हुए लेकिन मौसम खराब होने के कारण खो-खो के मैच स्थगित करने पड़े।
प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाध्यापिका शकुंतला शर्मा ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में खावों की ढाणी पडियाल ने मेघवाल बस्ती फलोदी, उमाविद्यालय खीचन ने गोशाला फलोदी को व मॉडल स्कूल फलोदी ने कुंडल टीम को पराजित किया।
प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षक सुखराम विश्नोई, मोहनराम विश्नोई, महिपाल सिंह के अलावा के अलावा स्कोर कीपर मनीषा गोदारा, ऊषा तिवारी, माणकलाल जीनगर, अशोक व्यास, अबूसिंह, गिरधारीलाल, लक्ष्मण माली, बाबूलाल, पवन देवड़ा आदि प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग कर रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NAOcos
0 comments:
Post a Comment