जोधपुर. जोधपुर से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए सितंबर में नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया भी 14 सितंबर के बाद प्रतिदिन संचालित होने लगेगी, जिससे दिल्ली, मुंबई जाने में सहूलियत होगी।
लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी इंडिगो गुरुवार से जोधपुर से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए विमान सेवा शुरू करने जा रही है। जोधपुर से दिल्ली का किराया 4 हजार रुपए होगा। जबकि वर्तमान में एयर इंडिया से जोधपुर-दिल्ली का किराया 7500 से 8000 रुपए के बीच आता है। जोधपुर से अहमदाबाद का किराया मात्र 1999 रुपए लगेगा, जबकि सूर्यनगरी एक्सप्रेस में प्रथम एसी का किराया भी 1825 रुपए है। विशेष बात यह कि हवाई जहाज से यात्रा समय केवल 1 घण्टा है जबकि ट्रेन से पहुंचने में साढ़े आठ घंटे लगते हैं।
ढाई महीने बाद पटरी पर लौटेगी एयर इंडिया
वर्तमान में जोधपुर एयरपोर्ट पर केवल एयर इंडिया की जोधपुर-दिल्ली और जोधपुर-मुंबई फ्लाइट संचालित हो रही है। जेट एयरवेज के ठप होने और हज यात्रा में अपने विमान लगाने के कारण एयर इंडिया की दोनों फ्लाइट जुलाई महीने से अनियमित हैं। एयर इंडिया की जोधपुर-मुंबई फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नहीं आती। जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट मंगलवार और शनिवार को संचालित नहीं होती यानी मंगलवार और शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट पूरा सूखा रहता है। यह स्थिति 14 सितम्बर तक है। इसके बाद दोनों फ्लाइट नियमित हो जाएगी।
इंडिगो का फ्लाइट शेड्यूल
फ्लाइट ---------- प्रस्थान ---------- आगमन
दिल्ली-जोधपुर ----------12.55 ----------14.00
जोधपुर-अहमदाबाद ------ 14.30 ----------15.30
अहमदाबाद-जोधपुर ------- 16.00 ----------16.55
जोधपुर- दिल्ली ----------17.25 ----------18.45
एयर इंडिया का फ्लाइट शेड्यूल
फ्लाइट ---------- प्रस्थान ---------- आगमन
दिल्ली-जोधपुर----------12.55---------- 2.15
जोधपुर-दिल्ली---------- 2.55---------- 4.20
मुंबई-जोधपुर---------- 9.35---------- 11.20
जोधपुर-मुंबई---------- 11.55---------- 1.35
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LacpQD
0 comments:
Post a Comment